लोकेश्वर सिन्हा
गरियाबंद
पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर डॉ. आनंद छाबड़ा के दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन में गरियाबंद पुलिस कप्तान भोजराम पटेल के द्वारा राजिम माघी पुन्नी मेला के दौरान यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए गरियाबंद, रायपुर, धमतरी के राजपत्रित एवं अन्य अधिकारियों की समीक्षा बैठक लिया गया। समीक्षा बैठक के दौरान मेले में यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण बिन्दुओं में चर्चा किया गया। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी राजिम माघी पुन्नी मेला में अधिक मात्रा में श्रद्धालुगण राजिव लोचन एवं कुलेश्वर महादेव के दर्शन के लिए आयंेगे। जिससे भीड़ की स्थिति निर्मित होगी। भीड़ की अधिक्ता के कारण यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगी। यातायात एवं सुरक्षा की दृष्टि से मेला को 03 जोन एवं 12 सेक्टर में डिवाईड किया गया है। ताकि किसी भी व्यक्ति को परेशानी ना हो। मेला ड्यूटी में आये पुलिस जवानों के लिए मेला ड्यूटी बहुत ही चुनौतीपूर्ण रहती है। जवानों की ड्यूटी की गंभीरता को ध्यान में रख कर सभी जवानों के लिए रूकने एवं भोजन व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम किया गया है। मेला के दौरान अधिक मात्रा में श्रद्धालुगण आने से मंदिरों में अधिक भीड़ ईकट्ठा हो जाती है। भीड़ का फायदा उठाते हुये कुछ असमाजिक तत्वों के द्वारा चैन स्नैचिंग, चोरी, छेडछाड करने है, उन सभी असमाजिमक तत्वों के उपर निगाह रखने के लिए 120 सीसीटीवी कैमरा लगवाया गया है। जिसका 24 घण्टा मॉनिटरिंग किया जायेगा।
समीक्षा मीटिंग में सुखनंदन राठौर अति0 पुलिस अधीक्षक गरियाबंद, संतोष महतो अति0 पुलिस अधीक्षक गरियाबंद, विश्वदीपक त्रिपाठी सी.एस.पी.रायपुर, सारिका वैद्य अनु.अधिकारी कुरूद जिला धमतरी, उमेश राय रक्षित निरीक्षक गरियाबंद, निरीक्षक कृष्णकांत सिदार थाना प्रभारी गोबरा नयापारा, निरीक्षक प्रणाली वैद्य, एस.के. साहू एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
गरियाबंद पुलिस कप्तान के द्वारा राजिम माघी पुन्नी मेला 2021 के संबंध में लिये समीक्षा बैठक,,,, में गरियाबंद, रायपुर, धमतरी के राजपत्रित एवं अन्य अधिकारी हुये ,,,मेला में यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में किया गया चर्चा मेला में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु 03 जोन एवं 12 सेक्टर में डिवाईड किया गया है ।
