पाटन । छग राज्य ओलम्पिक संघ द्वारा पाटन में आयोजित दो दिवसीय खेल मड़ई प्रतियोगिता में पाटन की क्षेत्रीय दल ने भी भाग लिया तथा पारम्परिक खेलो में पाटन की क्षेत्रीय दल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। जानकारी देते हुए क्रीड़ाधिकारी डॉ दिनेश नामदेव ने बताया कि तुये लँगरजी महिला टीम ने विजेता का स्थान प्राप्त किया साथ ही फुगड़ी महिला में द्वितीय स्थान प्राप्त किया इसी तरह पुरुष वर्ग में आकाश बाघ ने पुधव पुक में उपविजेता, नौगोदिया भौरा में गोपाल निषाद ने द्वितीय स्थान प्राप्त के पाटन क्षेत्र को गौरान्वित किया। टीम चयनकर्ता सनत साहू,संजय निषाद व हिमाशुं साहू थे। पाटन टीम के इस प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री के ओएसडी आशीष वर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप, महाविद्यालय प्राचार्य डॉ शोभा श्रीवास्तव,डा. दिनेश नामदेव, बी ई ओ टी आर जगदल्ले, पाटन विकासखण्ड की क्रीड़ा प्रभारी श्रीमती एस देवदास, एव यूनिक स्पोर्ट्स क्लब अध्यक्ष चन्द्रशेखर देवांगन सहित पाटन क्षेत्र की जनप्रतिनिधियों ने बधाई एवं शुभकामनाये देते हुए प्रशन्नता व्यक्त किये है।
राज्य स्तरीय खेल मड़ई में पाटन का शानदार प्रदर्शन
