दुर्ग। जिला चिकित्सालय दुर्ग रेड क्रॉस सोसाइटी ब्लड बैंक के अंतर्गत ग्राम पंचायत असोगा, विकासखंड पाटन, जिला दुर्ग में आज रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। जिस हेतु ब्लड बैंक जिला अंतर्गत नवीन रक्तदान मोबाइल एंबुलेंस को डॉ. पी बालकिशोर (सिविल सर्जन) के द्वारा हरा झंडा दिखाकर रवाना किया गया। इस कार्यक्रम में डॉ. अनिल अग्रवाल (नोडल ऑफिसर), डॉ. जिज्ञासा (प्रभारी अधिकारी) ब्लड बैंक, दिलीप ठाकुर (सदस्य जीवनदीप समिति), डॉ. अखिलेश यादव(आर.एम.ओ) एवं जिला चिकित्सालय ब्लड बैंक टीम उपस्थित रहें। इस मौके पर डाॅ. बालकिशोर ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है यह किसी की जिंदगी बचा सकता है। साथ ही रक्तदान करने से हमें गहरी खुशी भी होती है। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने रक्तदान किया। उन्होंने कहा कि इस पुनीत कार्य में भागीदारी कर हमें बहुत खुशी हो रही है। उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन द्वारा नियमित रूप से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमें बड़ी संख्या में लोग भाग लेकर यह पुनीत कार्य कर रहे हैं।
असोगा में रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन
