? ब्यूरो रिपोर्ट विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद
जिला गरियाबंद क्षेत्र में हो रहे अवैध रूप से गांजा, हीरा, शराब, वन्य प्राणियों के अवैध तस्करी को रोकने के लिए गरियाबंद पुलिस कप्तान भोजराम पटेल के दिशा-निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर, संतोष महतो के मार्गदर्शन में विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसके परिणाम स्वरूप अवैध तस्करों पर पर लगातार कार्यवाही हो रही है।
इसी कड़ी में सिटी कोतवाली गरियाबंद को एक और सफलता मिली ग्राम भ्रमण दौरान विस्वस्थ मुखबिर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल क्रमांक सी जी 23-6635 काला नीला रंग में अवैध रुप से मादक पदार्थ गांजा परिवहन करते देवभोग से रायपुर की ओर जा रहा है। सूचना मिलने पर तत्काल पेट्रिलिंग पार्टी तथा स्पेशल टीम के साथ नाकाबंदी करने देवभोग रोड की ओर रवाना हुए की कोड़ोहरदी तिराहा के पास पहुंचे थे कि मुखबिर के बताए हुलिए के व्यक्ति मोटरसाइकिल पर आने से रोककर पुछताछ किये जो संतोष प्रद जवाब नहीं दिये जिससे गवाहों के समक्ष एनडीपीएस एक्ट के निहित समस्त प्रावधानों का पालन करते हुए पंचनामा तैयार कर तलाशी कार्यवाही किया गया।
मोटरसाइकिल के सामने लटका कर रखे थैला के अन्दर एक खाखी रंग के टेप से बंधे पैकेट में मादक पदार्थ गांजा मिला जिस पर थाना सिटी कोतवाली गरियबांद में अपराध क्रमांक 61/2021 धारा 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट कायम कर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में सिटी कोतवाली गरियाबंद थाना प्रभारी निरीक्षक वेदवती दरियो, उप निरीक्षक चंदनसिंह मरकाम, प्र0आर0 डिगेश्वर साहू, मनीष वर्मा, आरक्षक, मनीष चेलकर, मुरारी यादव, केवल नेताम, सतीश साहू, भूषण नागेश, रविशंकर सोनवानी, दिलीप तिवारी तथा स्पेशल टीम के प्र०आर० अंगदराव वाघ, आर० सुशील पाठक एवं जयप्रकाश मिश्रा की सराहनीय भूमिका रही।
गिरफ्तार आरोपी:-
मुनाजिर मनिहार पिता अब्दुल जब्बर निवासी नायतालब पारा वार्ड नं 04 गरियाबंद थाना व जिला गरियाबंद (छ०ग०)
जप्त मशरूका:-
02.कि0ग्रा0 मादक पदार्थ गांजा कीमती करीबन 20 हजार रूपये।
एक मोटरसाइकिल कीमती करीबन 20 हजार रूपये।
