खेल से हमारे जीवन का प्रमुख हिस्सा :लक्ष्मी साहू

रेवेन्द दीक्षित….

छुरा : ग्राम खरखरा में स्व. दौलत तिवारी स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन समारोह कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य एवं प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी लक्ष्मी अरुण साहू मुख्य अतिथि के रूप साथ मैं भी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थिति थे ।
उन्होंने मंच को सम्बोधित करते हुए कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए तथा खेलों से शारारिक एवं मानसिक विकास होता है। खिलाडियों को हार से कभी निराश नही होना चाहिए बल्कि आगामी प्रतियोगिता की तैयारी में जुट जाना चाहिए। खेल प्रतियोगिता से आपस में भाईचारे की भावना प्रबल होती है वहीं दुसरी ओर खेल हमारे जीवन के लिए भी अति आवश्यक है।
विजेता टीम बोडरा बांधा को 10 000 दस हजार नगद एवं शील्ड उपविजेता टीम खरखरा को 5000 नगद एवं शील्ड, और तृतीय पुरस्कार छतरपुर टीम 2 हजार नगद एवं शील्ड दिया गया।
इस अवसर पर इंटक ब्लाक अध्यक्ष पुनीत ठाकुर,रोशन सेन ,गजेंद्र यादव,तुषार साहू,औऱ स्थानीय क्रिकेट प्रेमी एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *