पाटन। अनुविभागीय अधिकारी पाटन विनय सिंह पोयाम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन के पोषण पुनर्वास केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र में भर्ती बच्चों से बात की। एवं उनकी माताओं से केंद्र में दिए जा रहे सेवाओं एवं सुविधाओं की जानकारी ली।
बीएमओ डॉ आशीष शर्मा ने बताया कि केंद्र में सभी आवश्यक दवाएं, सामग्रियां उप्लब्ध हैँ। एवं उपचार के दौरान बच्चों में पोषण स्तर में अच्छे सुधार मिल रहे हैं।
एक माता ने बताया कि 6 दिनों में उनके बच्चे में 1100 ग्राम वजन बढा है। यहां सभी स्टाफ का व्यवहार अच्छा है। हमे भी प्रतिदिन स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी जाती है। मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान हम ग्रामीणों के लिए बहुत लाभदायक साबित हो रहा है।
निरीक्षण के दौरान महिला बाल विकास के परियोजना अधिकारी सुमित गंडेचा एवं जितेन्द्र साव उपस्थित थे।
अनुविभागीय अधिकारी पाटन ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन के पोषण पुनर्वास केंद्र का निरीक्षण किया
