महिला अपराधों के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा करेगी धरना प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपेंगे ज्ञापन

लोकेश्वर सिन्हा
गरियाबंद। छत्तीसगढ़ में बढ़ती दुष्कर्म की घटनाएं और महिलाओं के साथ लगातार बढ़ते अपराधों को लेकर जिला भाजपा महिला मोर्चा के नेतृत्व में स्वाभिमान मार्च कार्यक्रम के तहत धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया है।
राज्य की कांग्रेस सरकार के खिलाफ जिला भाजपा महिला मोर्चा 20 फरवरी को जिला मुख्यालय के गांधी मैदान में धरना प्रदर्शन के बाद राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपेंगे। इस धरना को लेकर भाजपा महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बैठक की। महिला मोर्चा के भाजपा नेताओं ने एक स्वर में कांग्रेस सरकार के खिलाफ आरोप लगाया कि महिला उत्पीड़न और दुष्कर्म के मामले प्रदेश में बढ़ गए हैं, सरकार इसे रोकने में नाकाम है।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश साहू, जिला महामंत्री अनिल चंद्राकर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अंजू नायक, जिला मंत्री मिलेश्वरी साहू, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सोनटेके, बिंदू सिन्हा, रेणुका साहू, पूर्णिमा तिवारी, देवसिर सिन्हा, देवकी साहू, पुष्पा साहू, ताकेश्वरी साहू, गुलेश्वरी ठाकुर, रश्मि यादव, मधु नथानी, गायत्री देवांगन, सुषमा यादव, नाज़िया बानो सहित महिला मोर्चा की कार्यकर्ता उपस्थित थे। भाजपा महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्रीमती नायक ने कार्यकर्ताओं से धरना प्रदर्शन में उपस्थित होने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *