सांसद के निर्देश का दिखा असर नेशनल हाईवे की दुर्घटना जन क्षेत्र में मरम्मत का काम शुरू…काम शुरू होने के बाद शुक्रवार को सांसद ने किया सड़क का निरीक्षण…

लोकेश्वर सिन्हा

गरियाबंद । महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के सासंद चुन्नीलाल साहू के निर्देश के बाद रायपुर देवभोग नेशनल हाईवे में अति दुर्घटना क्षेत्र बन चुके मैनपुर से लेकर देवभोग के बीच के सड़क की मरम्मत, डामरीकरण और सोल्डरिंग का कार्य संबंधित विभाग द्वारा शुरू कर दिया गया। देवभोग प्रवास के दौरान स्वयं सासंद चुन्नीलाल साहू ने सड़क में चल रहे मरम्मत कार्य का निरीक्षण किया।
ज्ञात हो कि एक माह पहले ही लगातार सड़क दुर्घटनाओं के मद्देनजर महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के सांसद चुन्नीलाल साहू ने नेशनल हाईवे से संबधित विभागीय अधिकारियों से चर्चा कर सड़क सुधार के निर्देश दिए थे। अधिकारियो से चर्चा के उन्होने पत्रकारो को बताया था कि नेशनल हाईवे के मैनपुर और देवभोग के बीच जर्जर हो चुके सड़क के मरम्मत, सुधार और डामरीकरण का कार्य फरवरी माह से शुरू होगा। इसके लिए बजट राशि विभाग को प्राप्त हो चुकी है। सांसद के निर्देश पर विभाग ने फरवरी माह से ही काम शुरू कर दिया है। मैनपुर से लेकर देवभोग के बीच 80 किमी के सिंगल वे में जर्जर सड़क की मरम्मत और सुधार कार्य किया जाएगा। सांसद ने मौका निरीक्षण करते हुए अधिकारियो को निर्देश दिए है कि सड़क सुधार का कार्य गुणवत्तायुक्त किया जाए। सभी मोड़ और दुर्घटनाजन्य क्षेत्र में विशेष ध्यान दिया जाए। 
ज्ञात हो कि नेशनल हाईवे 130 सी अभनपुर से देवभोग तक चार पार्ट में सड़क निर्माण कार्य प्रस्तावित है। अभनपुर से पाण्डुका तक सड़क निर्माण हेतु टेंडर प्रक्रिया में है। वही देवभोग से 30 किमी पहले धुर्वागुड़ी के पहले तक भी निर्माण कार्य हेतु प्रक्रिया आगे बड़ी है। परंतु शेष दो पार्ट पाण्डुका से लेकर धवलपुर और धवलपुर से लेकर धुर्वागुडी तक वन रिजर्व क्षेत्र होने के कारण केंद्रीय वन मंत्रालय और पर्यावरण मंत्रालय से अनुमति नहीं मिलने के कारण काम रुका हुआ है। इसे लेकर भी सांसद नेे केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के अलावा पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को पत्र लिखकर त्वरित कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *