जवाहर नगर शराब भट्टी के पास मारपीट कर मोबाइल एवं नगदी की लूट करने वाले आरोपी गिरफ्तार

भिलाई नगर । जवाहर नगर शराब भट्टी के पास मारपीट कर मोबाइल एवं नगदी की लूट करने वाले 2 आरोपियों एवं दो नाबालिक को आज वैशाली नगर पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों के पास लूटे गए 2 नग मोबाइल एवं स्टील का चाकू जप्त किया गया है। आरोपी लूटे गए मोबाइल को बेचने के लिए जवाहर नगर देसी शराब भट्टी के पास ग्राहक तलाश रहे थे।

वैसे नगर थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि अजय देवांगन उम्र 26 वर्ष ग्राम कुरूद मे रहता है। रायपुर बिरगांव मे मोबाइल रिपेयरिंग का काम करता है । 17 फरवरी को के 20.45 बजे बीरगांव रायपुर से अपने भाई कैलाश देवांगन के साथ घर जा रहा था । जवाहर नगर शराब भटठी के सामने जैसे ही पहुंचा था कि सामने से चार व्यक्ति आकर मोटर सायकल को रोके एवं कालर को पकडकर हाथ मुक्के से मारपीट करने लगे तथा उनमे से एक व्यक्ति स्टील का चाकू निकालकर अजय देवांगन के गले मे टिका दिया तथा मना करने पर चाकू से बाए हांथ के कलाई पर वार किया। जिससे चोट आया है। इसके बाद अजय देवांगन एवं कैलाश देवांगन के जेब में हाथ डालकर जेब से मोबाइल एवं पर्स को लुटकर चारो वहा से मोटर सायकल से भाग गये । पर्स में नगदी रकम 4300 रू तथा 01 मोबाइल सैमसंग कंपनी जिसमें जीयो कंपनी का सीम नं 9131138880 किमती जुमला रकम 8000 रू एवं भाई का एक मोबाइल रियलमी कंपनी का जिसमें जीयो कंपनी का सीम नं0 6266470295 एवं आइडिया कंपनी का सीम नं0 8120262060 किमती जुमला रकम 7000 रू को लूट कर फरार हो गए। अजय देवगन ने पुलिस को बताया कि चारो लुटेरो को चेहरा देखकर पहचान सकता हूं। अजय की रिपोर्ट पर से वैशाली नगर पुलिस के द्वारा कल चारों अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 34 , 394 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। चारों ही आरोपियों को वैशाली नगर पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। पकड़े गए आरोपियों में विकास वर्मा 18 वर्ष शारदा पारा भैरव बस्ती कैंप दो किशन उर्फ किशोर बंजारे 18 वर्ष जवाहर नगर एवं दो नाबालिक बालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *