? ब्यूरो रिपोर्ट विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद
मैनपुर ब्लाॅक से भाजयुमों केें जिला अध्यक्ष मनोनित कर बिन्द्रानवागढ विधानसभा में अपने किले को मजबूत बनाने की भाजपा का कवायद
बिन्द्रानवागढ विधानसभा क्षेत्र के आदिवासी विकासखण्ड मैनपुर क्षेत्र से पहली बार भाजपा द्वारा भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष डाॅ योगीराज माखन कश्यप को नियुक्त किया है, ज्ञात हो कि बिन्द्रानवागढ विधानसभा क्षेत्र भाजपा के अभेद किला के रूप में जाना जाता है, और लगातार पिछले तीन लोकसभा और विधानसभा चुनाव में भाजपा ने यहा से अपना परचम लहराया है और तो और लोक सभा चुनाव में बिन्द्रानवागढ विधानसभा क्षेत्र भाजपा को जीत दिलाने में सबसे महत्वपूर्ण साबित हुआ है, इसी भाजपा के किले को और अधिक मजबूत बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा बिन्द्रानवागढ विधानसभा क्षेत्र के मैनपुर विकासखण्ड के निवासी डाॅ योगीराज माखन कश्यप को भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है, भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद अपने गृह ग्राम पहुंचे श्री कश्यप का जोरदार स्वागत किया गया, इस दौरान नव नियुक्त भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष येागीराज माखन कश्यप ने news24 संवाददाता को कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो अपने छोटे से कार्यकर्ता को भी मेहनत के बल पर फर्स से अर्स तक पहुंचाती है, उन्हे जिला अध्यक्ष बनाया गया है, ज्यादा से ज्यादा युवाआें को पुरा गरियाबंद जिला में जोडकर संगठन को मजबूत बनाना है, और बिन्द्रानवागढ विधानसभा क्षेत्र जो भाजपा का गढ है, यहा पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने युवाओं को संगठन से जोडा जायेगा साथ ही राजिम विधानसभा क्षेत्र में पार्टी संगठन में युवाआें को जोडकर युवा मोर्चा को मजबूत किया जायेगा।

इस दौरान पूर्व संसदीय सचिव गोवर्धन माझी ने news24 को कहा पार्टी द्वारा बिन्द्रानवागढ विधानसभा क्षेत्र से एक कार्यकर्ता को जिला अध्यक्ष की कमान सौपना क्षेत्र के कार्यकर्ताआें के मनोबल को उंचा करना है, भाजपा मंडल गोहरापदर के अध्यक्ष गुरूनारायण तिवारी मैनपुर अध्यक्ष दुलार सिन्हा, भाजपा युवा नेता आयुष दुबे, भाजपा उरमाल शक्ति केन्द्र प्रभारी अनिल कुमार अग्रवाल ने कहा मैनपुर विकासखण्ड के चनाभाठा उरमाल निवासी डाॅ योगीराम माखन कश्यप को युवा मोर्चा अध्यक्ष बनाने से पुरे जिले में युवा कार्यकर्ताआें में काफी खुशी देखने को मिल रही है और इससे भाजपा क्षेत्र में और अधिक मजबूत होगा। इस दौरान प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष के स्वागत में
पुर्व संसदीय सचिव गोवर्धन सिंह मांझी,,किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बोधन नायक ,अजजा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हलमन सिंह धुर्वा,,मंडल अध्यक्ष गुरुनारायण तिवारी, जनपद अध्यक्ष श्रीमती नुरमति मांझी ,सरपंच श्रीमती हेमादी बाई मांझी, श्रुति ध्रुर्वा महामंत्री व्दय तानसिंह मांझी, मोहित यादव,भाजयुमो मंडल अध्यक्ष लम्बोदर साहू,महामंत्री भोजराज सिन्हा,संजय दुबे, वेदप्रकाश सोनवानी,गोवर्धन मरकाम,अनिल अग्रवाल,चंद्रप्रकाश साहू, अविनाश बाघे,डा.मनीष सिन्हा, बेनुराम नागेश गिरीश मांझी, अशोक नागेश, शेखर यादव, रुपसिंह मरकाम, आयुष दुबे, खिरसींग पुजारी, मोहन लाल नागेश, नितेश यादव, मोहन यादव, गणेश नागेश, देवीसिंह नागेश, कीर्तनराम यादव,परस कौशिक सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे ।
