मैनपुर विकासखंड में राशि आहरण करने वाले सरपंच सचिवो में मचा हडकम्प एसडीएम के नोटिस के बाद पहुंचे कई सरपंचो ने मांगा पखवाडे भर का समय

? ब्यूरो रिपोर्ट विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद

आदिवासी विकासखण्ड मैनपुर क्षेत्र में दर्जनों स्कूल सामुदायिक भवन, शौचालय, आवास कई निर्माण कार्यो के राशि आहरण के बावजूद आज 10 वर्षो से निर्माण कार्य अधुरा पडा है मैनपुर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सुरज कुमार साहू ने बकाया राशि जमा करने विशेष शिविर का आयोजन जनपद पंचायत सभागार में किया गया, जंहा दिनभर अधुरे काम का निर्माण कर राशि आहरण करने वाले पूर्व सरपंच और सचिवो व निर्माण एजेंसियां की भींड लगी रही, कई लेागो ने तत्काल राशि जमा किया तो कई लोगों ने एक पखवाडा और कुछ ने माह भर का तो कुछ पूर्व सरपंच सचिवों ने अधुरे निर्माण कार्य को तत्काल प्रारंभ करवाने का आवेदन दिया है, इस दौरान एक लाख 29 हजार 670 रूपये नगद जमा किया, तो वही कुछ निर्माण कार्य प्रगति पर है। एसडीएम सूरज कुमार साहू ने सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि शासन की पैसा का दुरूपयोग नही होना चाहिए अधुरे निर्माण कार्याे को तत्काल पुरा करें और उन्होने संबधित सब इंजिनियरों को भी समय पर मुल्यांकन करने का निर्देश दिया है, श्री साहू ने news24 संवाददाता को आगे बताया कि आगे भी शिविर का आयोजन किया गया जायेगा और वसूली की कार्यवाही जारी रहेगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *