पाटन---पहन्दा के सैनिक साथियों द्वारा 14 फरवरी को पुलवामा में हुए शहीदों को समर्पित एक अनोखा पहल स्वरूप "वीर नारी व शहीद परिवार सम्मान समारोह" का आयोजन बाजार चौक पहन्दा में दिनांक 14फरवरी को प्रात: 10:00 बजे किया गया है ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि -लक्ष्मी कांत शिर्के-पूर्व सैनिक व छत्तीसगढ़ के दिव्यांग कार ड्राइविंग में विश्व रिकॉर्ड धारी ,विशेष अतिथि के रूप-डॉ. शिवनारायण देवांगन "आस" -संयोजक शिक्षक कला व साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ ,विशिष्ट अतिथि- शहीद परिवार व वीर नारी, किशोरी लाल साहू प्रदेश अध्यक्ष पूर्व सैनिक सेवा परिषद, पवन निषाद प्रदेश महासचिव-पूर्व सैनिक सेवा परिषद छ.ग.उपस्थित रहेंगे ।
कार्यक्रम के आयोजक पुर्णेन्द्र साहू ,उत्तम साहू और चुन्नी लाल साहू ने बताया कि यह आयोजन 14 फरवरी को पुलवामा में हुए शहीदों को श्रद्धांजलि देकर शहीद परिवार को सम्मानित करने के उद्देश्य से किया गया है ।
शवप्रातः 10:बजे ग्राम पंचायत पहन्दा के सरपंच मोहन साहू, पूर्व सरपंच व पंडवानी गायक चेतन देवांगन द्वारा कार्यक्रम शुभारम्भ होगा जिसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम, रंगोली,चित्रकला व फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन होगा ।
दोपहर 1:00 बजे वीर नारी व शहीद परिवार का सम्मान समारोह का आयोजन होगा जिसमें उपस्थित सभी का सम्मान अतिथियों द्वारा किया जाएगा ।