खेल में जो घबरा जाय वो अनाड़ी होता है और जो लड़ जाय वो खिलाड़ी होता है : भूपेन्द्र मांझी l

ब्यूरो रिपोर्ट विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद

देवभोग—-विकासखण्ड देवभोग के ग्राम लिमपारा,माडागांव में स्व. श्री पूर्णचन्द्र बिसी स्मृति क्रिकेट कल्ब के तत्वावधान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन किया गया, जिसमें फाईनल मैच दिवानमुडा और महाकाल 114 खजुरपदर के बीच खेला गया और खजुरपदर की टीम विजेता रहा,इस क्रिकेट प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि भाजपा नेता हलमन ध्रुवा, देवभोग माली समाज के अध्यक्ष श्री निलकंठ बिसी जी, विशिष्ट अतिथि देवभोग ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन्द्र मांझी, जनपद सदस्य एवं मंडी अध्यक्ष असलम मेमन, गरियाबंद युवा कांग्रेस जिला महासचिव सिद्धार्थ निधि, शिवशंकर नागेश, उधव नागेश, सनत मांझी,खामसिंह निधि, अमृतलाल बिसी, विशेष रूप से उपस्थित रहे l
इस अवसर पर पंडरा माली समाज के अध्यक्ष श्री निलकंठ बिसी जी ने कहा कि हार और जीत एक ही सिक्के के दो पहलू है l उन्होंने विजेता टीम को बधाई देते हुए कहा कि हारने वाले खिलाड़ियों को निराश न होकर कमियों को दूर करना चाहिए तथा अगली बार ऎसी प्रतियोगिताओं में अपना दमखम दिखाकर लोहा मनवाना चाहिए
विशिष्ट अतिथि देवभोग ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन्द्र मांझी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि छोटी सी मुसीबत से जो घबरा जाय वो अनाड़ी होता है हार को भी सामने देखकर लड़ जाय वो खिलाड़ी होता है। खेल विकास प्राधिकरण के गठन खेल को बढ़ावा देने के लिए किया गया है इससे खिलाडिय़ों को बढ़ावा अवश्य मिलेगा राज्य सरकार खेल को बढ़ावा देने के लिए खिलाडिय़ों की भावना का सम्मान किया जाएगा।
इस आयोजन में हेमलाल बिसी,वासुदेव बिसी,टिकेन्द्र बिसी, हिर्दिश खान,जे के दुर्गा,मनोज बिसी,डिगेन्द्र बिसी,नन्दकिशोर बिसी,प्रद्युम्न बिसी,नरेन्द्र बिसी, ऋषिकेश बिसी,
सहित बडी संख्या में ग्रामवासी एवं क्रिकेट प्रेमी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *