नवा रायपुर प्रीमियर लीग आईएएस अवनीश शरण ने की आतिशबाजी बल्लेबाजी

नवा रायपुर।आयोजन में प्रत्येक दिन खेले जा रहे मैचों में कर्मचारियों एवं अधिकारियो के मध्य जबरदस्त उत्साह और रोमांच देखने को मिल रहा है। क्रिकेट प्रतियोगिता में अधिकारी से लेकर सामान्य कर्मचारी भी बढ़ चढ़कर छक्के चौके लगा रहे है।

आज के पाँचवे दिन के प्रदर्शन में 4 मैच खेले गए

प्रथम मैच
रिहंद रॉयल , सामान्य प्रशासन विभाग
विरुद्ध
छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल
के मध्य खेला गया।
टॉस जीतकर गृह निर्माण ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लेते हुए निर्धारित 8 ओवरों में 104 रन बनाकर रिहंद रॉयल को 105 रन का टारगेट दिया
जवाब में रिहंद रॉयल की टीम 8 ओवरों में मात्र 98 रन ही बना सकी। इस तरह गृह निर्माण की टीम 6 रन के अंतराल से विजयी हुई
मैन आफ द मैच गृह निर्माण के जीतू को दिया गया।

द्वितीय मैच
संचालनालय महिला बाल विकास

विरुद्ध

संचालनालय तकनीकी शिक्षा
के मध्य खेला गया।
महिला बाल विकास ने टॉस जीतकर तकनीकी शिक्षा को पहले बल्लेबाज़ी के लिए आमन्त्रित किया । तकनीकी शिक्षा ने 8 ओवर में 77 रन बनाकर महिला बाल विकास को 78 रन का टारगेट दिया।
जवाब में महिला बाल विकास ने 8 ओवरों में 78 रन बना कर 7 विकेट से मैच जीत लिया।
मैन ऑफ द मैच महिला बाल विकास के प्रकाश यादव को दिया गया।

तृतीय मैच
संचालनालय उद्यानिकी विभाग

विरुद्ध

श्रम विभाग
के मध्य खेला गया।

श्रम विभाग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए निर्धारित 8 ओवरों में 72 रन बनाकर उद्यानिकी को 73 रन का टारगेट दिया।
जवाब में उद्यानिकी की टीम 8 ओवरों में 73 रन बनाकर 7 विकेट से मैच अपने नाम किया।
मैन ऑफ द मैच उद्यानिकी के शैलेन्द्र को दिया गया।

चतुर्थ मैच
द्वितीय चरण का पहला मैच

संचालनालय स्वास्थ्य विभाग

विरुद्ध

एन. आई.सी. मंत्रालय
के मध्य खेला गया।
एन. आई.सी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए निर्धारित 8 ओवरों में 111 रन बनाकर जीत के लिए स्वास्थ्य को 112 रनो का टारगेट दिया।
जवाब में स्वास्थ्य की टीम 8 ओवर में 68 ही रन बना सके । एन. आई.सी की टीम ने 43 रनो से मैच जीत लिया।
मैन ऑफ द मैच एन. आई.सी के त्रिदीप को प्रदान किया गया।

आज के खेल के सबसे बड़े आकर्षण रहे अवनीश सरण (भा.प्र. से.) संचालक रोजगार एवं तकनीकी शिक्षा जिन्होंने 3 सिक्स की मदद से 25 रन बनाकर 2 ओवर में 2 विकेट भी प्राप्त किये

आज के खेल में अंपायर के रूप में मुख्य संतोष वर्मा , भोलाराम कीर, संतोष निषाद, दीपक, गौरव, गोकुल थानापति, मनीष, गालव चंद्राकर, श्री प्रकाश यादव, श्री टिकेंद्र निर्मलकर ने अपना बहुमूल्य योगदान दिया ।

स्कोरर में योगेश निषाद, भोलाराम कीर, रुस्तम पाटिल ने योगदान दिया एवं

कमेंट्री हेतु कमल वर्मा ,रामसागर कौशले,टाकेश ठाकुर,आशीष ठाकुर, गोकुल थानापति की भूमिका महत्वपूर्ण रही।
विगत 5 दिवस से हो रहे इस क्रिकेट प्रतियोगिता में कई रिकॉर्ड बनाये एवं खेल खेल में कई रिकॉर्ड कर्मचारियों एवं अधिकारियों द्वारा तोड़े भी जा रहे है। चौको छक्कों की बरसात ही हो रही है। रोमांच दिन ब दिन और बढ़ते ही जा रहा है।

आज के इस आयोजन में छत्तीसगढ़ राज्य कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के संयोजक , छत्तीसगढ़ राजपत्रित अधिकारी संघ के प्रांताध्यक्ष कमल वर्मा जी, विभागाध्यक्ष शासकीय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रामसागर कौशले, सलाहकार डी. डी. तिग्गा, शरद, कार्यकारी अध्यक्ष संतोष वर्मा, महासच सत्येन्द्र देवांगन, सचिव जयकुमार साहू, भोलाराम पटेल, कोषाध्यक्ष श्री आशिष ठाकुर, संयुक्त मोर्चा के महासचिव भोलाराम कीर मंच पर उपस्थित रहे तथा खिलाड़ियो का उत्साहवर्धन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *