पं.दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर तैलचित्र पर माल्यार्पण कर समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया

पाटन। भारतीय जनता पार्टी के पितृ पुरुषों में से एक महान विचारक ,राष्ट्रवादी ,पथ प्रचारक, अंत्योदय के प्रणेता ,पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि के अवसर पर समर्पण दिवस के रूप में ग्राम सेलूद में मनाया गया l इस अवसर पर भाजपा मध्यमण्डल अध्यक्ष खेमलाल साहू ने उपाधयाय जी जीवन पर प्रकाश डाला सभी को उनके विचारों को आत्मसात करते हुए काम करने की प्रेरणा दिया l शक्ति केंद्र संयोजक रमेश देवांगन ने कहा कि अंतिम व्यक्ति तक कि अवधारणा करना इस युग महापुरुष की देन है जिनके विचारों से ही एकात्म मानव वाद का सपना साकार हुआ l ग्राम पंचायत सेलूद के सरपंच खेमिन साहू ने अपने वक्तव्य में कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के सोच के अनुरूप ही माननीय नरेंद्र मोदी जी आज देश का विकास कर रहे है जिसमे गांव, गरीब और अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंच रहा है l पंडित जी के सपनो का भारत बन रहा है l
पुण्यतिथि के अवसर पर खेमलाल साहू अध्यक्ष भाजपा पाटन मध्य मंडल, रमेश देवांगन शक्ति केंद्र संयोजक , श्रीमती खेमिन साहू सरपंच ग्राम पंचायत सेलूद, बुथ अध्यक्ष भोला साहू , बुथ अध्यक्ष कालेश्वर शुक्ला , बुथ अध्यक्ष लवन बंजारे , विकाश बारले , यशवंत सेन, हितेश साहू सहित भारतीय जनता पार्टी के सभी सदस्यगणों की उपस्थिति रही l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *