पाटन में,,,
,पाटन–छतीसगढ़ स्कूल को-कॉर्डिनेटर कल्याण संघ ने अपने दो सूत्रीय मांगों को लेकर जनपद पंचायत के सामने धरना स्थल में प्रदर्शन किया इन्होंने नगर के प्रमुख मार्गों में रैली भी निकाली प्रदर्शन में प्रदेश के विभिन्न जिला जैसे जांजगीर, चांपा बेमेतरा, बलौदाबाजार, कांकेर बालोद,राजनादगांव के लोग भी शामिल हुए प्रदेश अध्यक्ष आलोक वर्मा ने बताया कि प्रदेश के हाई एवं हायर सेकंडरी स्कूल में आईसीटी योजना के अंतर्गत डीजी दुनिया प्रोजेक्ट को 10 फरवरी 2020 से बीसीसीएल नोएडा की कंपनी के माध्यम से एडिक सलूशन को यह प्रोजेक्ट प्राप्त हुआ था कंपनी के माध्यम से स्कूल कॉर्डिनेटर की नियुक्ति 10 फरवरी 2020 से 10 फरवरी 2021 तक के लिए कॉन्ट्रैक्ट के तहत किया गया था कंपनी के द्वारा 22 मार्च 2020 से अब तक स्कूल कॉर्डिनेटरो को कोई वेतनमान नहीं दिया गया है तथा पुनः नियुक्ति के संदर्भ में कोई भी जानकारी स्कूल कॉर्डिनेटर को कंपनी के तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है इसके विषय में कोऑर्डिनेटर ने कंपनी और साथ ही साथ राज्य सरकार को अवगत कराया गया था अब तक स्कूल कॉर्डिनेटर को कोई भी जवाब नही मिला है
डीजी दुनिया प्रोजेक्ट के अंतर्गत संचालित प्रदेश के 1296 सरकारी हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूल में 20 कंप्यूटर एवं पांच प्रोजेक्टर प्रत्येक स्कूलों में लगाया गया था। जिसके संचालन एवं टीचरों को गाइड करने और छात्रों को पढ़ाने के लिए स्कूल कोऑर्डिनेटर की नियुक्ति की गई थी, इससे छात्रों को डिजिटल तरीके से शिक्षा उपलब्ध कराने यह योजना राज्य के स्कूलों में राज्य सरकार के द्वारा प्रारम्भ की गई है। यह योजना देश के विभिन्न राज्यों में भी संचालित हो रही है। छत्तीसगढ़ में भी यह योजना 10 फरवरी 2020 से चल रही है। इस प्रोजेक्ट को भी BCCL कंपनी के माध्यम से ADIQUE SOLUTUON कंपनी,( नोएडा ) को दिया गया था, जिसके अंतर्गत स्कूल कोऑर्डिनेटर्स की नियुक्ति की गई थी। कोरोना संक्रमण के कारण स्कूलों को 13 मार्च से बंद कर दिया गया तथा कंपनी के द्वारा स्कूल कोऑर्डिनेटर को 22 मार्च तक का वेतन दिया गया और नो वर्क नो पेमेंट का मेल सभी स्कूल कोऑर्डिनेटर को भेज दिया गया तब से अब तक किसी भी प्रकार की सूचना कंपनी नहीं दे रही है और सरकार से पैसा नहीं मिलने का बहाना बनाकर अभी तक वेतन नहीं दी है।
स्कूलों में स्थापित ICT लैब के कंप्यूटर एवं सभी डिजिटल उपकरणों का रखरखाव सही तरीके से नहीं हो पा रहा है, जिससे उपकरण खराब होने की स्थिति में आ गयी है। इस संदर्भ में कंपनी को अवगत कराया गया है परंतु वह कोई उचित दिशा निर्देश नहीं दे रही है और सरकार इस विषय पर निर्णय लेगी करके अपना पल्ला झाड़ रही है।
यदि स्कूल कोऑर्डिनेटरो को स्कूलों में जल्दी से जल्दी नहीं नियुक्त किया गया तो, उपकरण बिना मेंटेनेंस के खराब हो जाएंगे।
इन सभी विभिन्न मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ स्कूल कॉर्डिनेटर कल्याण संघ के द्वारा पाटन में 11 फरवरी 2021 से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गये है।इनकी मांगे निम्न है—
1) – 22 मार्च से अब तक का वेतन कंपनी से दिलाने हेतु। तथा
(2) – 10 फरवरी 2021 के बाद स्कूल कोऑर्डिनेटर पद पर नियुक्ति पत्र प्रदान करने हेतु ।
