? ब्यूरो रिपोर्ट विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद
गरियाबंद। केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए काले किसान कानून के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अमलीपदर ब्लाक इकाई अध्यक्ष के तत्वावधान में किसान विरोधी बिल के विरोध में एक दिवसीय किसान सम्मेलन का आयोजन अमलीपदर में किया गया सम्मेलन को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भाव सिंह साहू ने news24 को कहा कि किसानों को मोदी ने नोट बंदी, जी इस टी नई जैसी चीजें लाकर जनता को बेवकूफ बना रहे है लेकिन जनता अब समझ चुकी है और इनके बहकावे आने वाली नहीं है।
किसान इस बिल से मारा जाएगा ब्लाक अध्यक्ष ललिता यादव ने कहा कि काले कानून का पूरे भारत में बहुत विरोधी है और इसे वापस लेना ही होगा साथ ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशन पर निकालें जा रहे पदयात्रा के संबंध मैं भी चर्चा हुई और साथ ही पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल कुछ व्यक्तियों द्वारा फेक खबर फैलाकर भ्रमित करने की कोशिश की जा रही है। जिसमें ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के द्वारा प्रस्ताव कर निष्कासन करने की कार्यवाही की बात की गई इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कांग्रेस के कार्यकर्ता अनुराग राव वाघे चिराग ठाकुर जीवन यादव दामू सॉरी गोवर्धन ताम्रकार राम मिश्रा यशवंत अनिरुद्ध मिश्रा भूमि लता यादव पंकज मांझी गजेंद्र सिन्हा बंसी साहू शेरा प्रधान उपस्थित रहे।
