? ब्यूरो रिपोर्ट विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद
गत दिनों राजधानी रायपुर साईंनाथ फाउंडेशन के तत्वाधान में आयोजित तीन दिवसीय जश्ने ए जबां महोत्सव में रत्नान्चल साहित्य परिषद अमलीपदर- देवभोग के कवि विनोद गोयल “अश्क़ बस्तरी”एवं युवाकलमकार भुवेंद्र बघेल को सम्मानित किया गया।ज्ञात हो कि कार्यक्रम के मुख्यअतिथि पद्मश्री पंडवानी लोकगायिका तीजन बाई,युवा आयोग छत्तीसगढ़ के पूर्व अध्यक्ष् कमलचंद भंजदेव,वरिष्ठ शायर शाद बिलासपुरी,एवं कवित्री उर्मिला देवी”उर्मि”के उपस्थिति में सम्मान पत्र प्रदान किया गया।उल्लेखनीय है कि युवाकलमकार कि खोज 2020 के अंतर्गत पुरे प्रदेश में जश्न ए जबां महोत्सव का आयोजन किया गया था।जिसमे प्रदेशभर के कवि-साहित्यकारों नें भाग लिया था।जिसमें वरिष्ठ एवं कनिष्ठ वर्ग का विभाजन कर 52 रचनाकारों को चयनित किया गया था।जिसमें अश्क़ बस्तरी एवं भुवेंद्र बघेल को भी सम्मान पत्र मिला।जिससे पूरा क्षेत्र गौरान्वित महसूस कर रहा है।उनके सम्मानित होनें पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।दोनों ही रचनाकारों को रत्नान्चल साहित्य परिषद एवं हिंदी साहित्य भारती गरियाबंद के साहित्यकारों के साथ-साथ क्षेत्रवासियों नें बधाई दिया है।
