कसाबाय पुल निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया नेशनल हाइवे पर चक्काजाम

लोकेश्वर सिन्हा
गरियबन्द

गरियाबंद । जिले के ग्राम
कसाबाय पुल निर्माण की मांग को लेकर ग्राम नवागढ़ में किया गया चक्काजाम
बिन्द्रानवागढ़ पिपरछेड़ी मुख्य मार्ग कसाबाय पैरी नदी पर सेतु निर्माण कार्य को प्रारम्भ करने की मांग को लेकर कसाबाय क्षेत्र के ग्रामीणो द्वारा चक्काजाम किया गया। वही ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम प्रमुख बैगा पटेल सियान गायता एवं सभी ग्राम सभा सदस्य की उपस्थिति में निर्णय लेते हुए एक सप्ताह पूर्व पुल कार्य प्रारम्भ नही किये जाने से चक्काजाम किये जाने की सूचना दिया गया था।जिसमे बताया गया कि पिपरछेडी से बिन्द्रानवागढ़ मुख्य मार्ग कसाबाय घाट पैरी नदी पर विगत चार वर्ष पुर्व पुल निर्माण कार्य स्वीकृत हो चुका है जिसकी कुछ राशी अबटन भी हो चुका है लेकिन विभागीय ऐजेंसी द्वारा योजना की घोर उदासीनता के चलते आज तक पुल निर्माण प्रारम्भ नहि किया गया। जिससे हम क्षेत्र वासियो को आने जाने में पुल न होने के कारण अपने जान जोखिम में डालकर नदी पार करते आ रहे है। जिसके लोगो मे शासन प्रशासन के प्रति काफी अक्रोश है, तथा पेशा ग्राम सभा के तहत यह निर्णय लिया गया की 7 दिवस के भीतर विभागीय ऐजेंसी व्दारा कोई भी प्रकार के संन्तुष्टी जनक कार्यवाही या कार्य प्रारम्भ नही किया गया जिसके चलते चक्काजाम कर प्रशासान शासन तक अपनी समस्या पहुचाने की कोशिश किया गया।जिसमे ग्रामीण क्षेत्र के सैकड़ो लोग शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *