स्कूल कोऑर्डिनेटर कल्याण संघ का 11 फरवरी से धरना प्रदर्शन:

पाटन —स्कूल शिक्षा विभाग में महत्वकांक्षी परियोजना आईसीटी प्रोजेक्ट डीजी – दुनिया के अंतर्गत सभी छत्तीसगढ़ के 1246 हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों में आईसीटी कंप्यूटर लैब” में कार्यरत स्कूल कोऑर्डिनेटर 11 फरवरी से पाटन में जनपद के सामने अनिश्चित कालीन धरना देकर प्रदर्शन करेंगे स्कूल कोऑर्डिनेटर कल्याण संघ के अध्यक्ष विजय वर्मा का कहना है कि पिछले 9 माह से कोई वेतन मान प्राप्त नहीं हुआ तथा उनकी उनकी पुनः नियुक्ति 11 फरवरी 2021 से होनी जो अब तक फिर से नहीं की गई है,, श्री वर्मा का कहना है कि अपनी इन समस्याओं को लेकर शिक्षा मंत्री एवं मुख्यमंत्री निवास में ज्ञापन देने के बावजूद शासन से किसी भी प्रकार की कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर मजबूरन 11 फरवरी 2021 से पाटन विधानसभा क्षेत्र में स्कूल कोऑर्डिनेटर कल्याण संघ अपनी मांगों को लेकर अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन करने जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *