नवा रायपुर। विभागाध्यक्ष शासकीय कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान में आयोजित नवा रायपुर प्रीमियर लीग के आयोजन में प्रत्येक दिन खेले जा रहे मैचों में कर्मचारियों एवं अधिकारियो के मध्य जबरदस्त उत्साह और रोमांच देखने को मिल रहा है। क्रिकेट प्रतियोगिता में अपर संचालक से लेकर सामान्य कर्मचारी भी बढ़ चढ़कर छक्के चौके लगा रहे है। आज के तीसरे दिन के प्रदर्शन में 4 मैच खेले गए
प्रथम मैच
एन.आई.सी. मंत्रालय विरुद्ध संचालनालय लोक निर्माण विभाग के मध्य खेला गया।
जिसमे लोक निर्माण ने टॉस जीतकर एन.आई.सी. को पहले बल्लेबाजी के लिए आमन्त्रित किया । एन.आई.सी. की टीम निर्धारित 8 ओवरों में 96 रन बनाकर लोक निर्माण को 97 रन का टारगेट दिया
जवाब में लोक निर्माण विभाग की टीम 8 ओवरों में मात्र 55 रन ही बना सकी। इस तरह एन.आई.सी. की टीम 41 रनों से विजयी हुई
मैन आफ द मैच एन.आई.सी. के मयूर को दिया गया।
द्वितीय मैच
आयुक्त परिवहन विरुद्ध राज्य सहकारी विपणन संघ के मध्य खेला गया।
विपणन संघ ने टॉस जीतकर परिवहन को बल्लेबाज़ी के लिए आमन्त्रित किया। परिवहन ने निर्धारित 8 ओवरों में 117 रन बनाकर विपणन संघ को 118 का टारगेट दिया।
जवाब में विपणन संघ 8 ओवरों में 56 रन ही बना पायी। इस प्रकार परिवहन ने मैच 61 रनों से जीत लिया।
मैन ऑफ द मैच परिवहन के रवि को दिया गया।
तृतीय मैच
राज्य सूचना आयोग विरुद्ध संचालनालय सहकारिता विभाग के मध्य खेला गया।
सहकारिता ने टॉस जीतकर सूचना आयोग को बल्लेबाज़ी के लिए आमन्त्रित किया। सूचना आयोग ने निर्धारित 8 ओवरों में 171 बनाकर सहकारिता को 172 रन का टारगेट दिया।
जवाब में सहकारिता की टीम 8 ओवरों में 90 रन में सिमट गयी। इस प्रकार राज्य सूचना आयोग ने यह मैच 81 रनों से जीत लिया।
मैन ऑफ द मैच सूचना आयोग के प्रेम यादव को दिया गया।
चतुर्थ मैच
पुलिस मुख्यालय CID विरुद्ध मंत्रालय सुरक्छा अरपा फइटर्स के मध्य खेला गया।
CID ने टॉस जीतकर अरपा फइटर्स को बल्लेबाज़ी के लिए आमन्त्रित किया ।
अरपा फइटर्स ने निर्धारित 8 ओवरों में 101 रन बनाकर जीत के लिए 102 रनो का टारगेट दिया।
जवाब में CID की टीम 8 ओवर में 86 रन ही बना पायी। इस प्रकार अरपा फइटर्स की टीम 15 रनो से विजयी हुई।
मैन ऑफ द मैच अरपा फइटर्स के चिंटू को प्रदान किया गया।
आज के खेल में अंपायर के रूप में मुख्य संतोष वर्मा,गालव चंद्राकर, गोकुल थानापति रहे स्कोरर में देबाशीष दास,भोलाराम कीर रहे एवं कमेंट्री हेतु कमल वर्मा, रामसागर कौशले, देबाशीष दास,टाकेश ठाकुर की भूमिका रही।
आज के इस आयोजन में छत्तीसगढ़ राज्य कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के संयोजक , छत्तीसगढ़ राजपत्रित अधिकारी संघ के प्रांताध्यक्ष श्री कमल वर्मा जी, विभागाध्यक्ष शासकीय कर्मचारी संघ के सलाहकार डी. डी. तिग्गा, शरद सरदार जी, कार्यकारी अध्यक्ष संतोष वर्मा, सचिव जयकुमार साहू, भोलाराम पटेल, उपकोषाध्यक्ष देबाशीष दास, संयुक्त मोर्चा के महासचिव भोलाराम कीर मंच पे उपस्थित रहे।
