छुरा विकासखंड भुंजिया समाज वार्षिक सम्मेलन हुआ सम्पन्न,

? संवाददाता कृष्ण कांत त्रिपाठी गरियाबंद

गरियाबंद। ग्राम विजयनगर हरदी में चोकटिया भुंजिया समाज का सम्मेलन रखा गया था। जिसमें मुख्य अतिथि फिरतु राम कंवर सभापति जिला पंचायत गरियाबंद,विशेष अतिथि शकुंतला साहू ,जनपत सदस्य हरदी, इंद्राणी ध्रुव सरपंच ग्राम पंचायत हरदी,उपसरपंच ग्वाल यादव ,पूर्व सरपंच दयालराम ध्रुव के साथ सभी
अतिथियों का भव्य स्वागत चोकटिया भुंजिया समाज सर्कल पदाधिकारी ,सदस्यगण, और समस्त ग्रामवासी विजयनगर के द्वारा हरदी में किया गया।
सर्कल अध्यक्ष चंद्रकुमार भुंजिया,उपाध्यक्ष गंगा राम भुंजिया, मैनेजर सिंह भुंजिया, राम भुंजिया, चंवर सिंह भुंजिया,तिहार सिंह,पुनीत राम,नेहरू राम,सन्तोष ,करन भुंजिया, एवं अतिथि चोकटिया भुंजिया समाज सर्कल बागबाहरा सचिव लिली राम नेताम जलकीपानी छुरा,
सर्कल जुनवानी सचिव कार्तिक राम मांझी, खगेश भंवरगढ़िया केरगांव,संचालन कर्ता संतोष सोरी कोपेकसा, सुरेश मरकाम मौहाभाठा,की उपस्थिति में सर्कल वार्षिक आय -व्यय की जानकारी लिया गया।
और भुंजिया समाज विकास प्राधिकरण से लाभन्वित करने , शिक्षा पर जोर,रीतिरिवाज को बनाये रखने ,शादी विवाह एक रात के नियमों को संसोधित कर दिनभर में करने का प्रस्ताव, ग्राम जलकुंही के चोकटिया भुंजिया परिवार को सर्कल कोसमबुड़ा में जोड़ने का प्रस्ताव पारित सर्व सम्मति से किया गया।
इस अवसर पर अतिथियों के साथ भुंजिया समाज के पदाधिकारी एवं समाज के सभी सदस्यों के साथ ग्रामवासी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *