पाटन। ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम घुघूवा में रिलायंस फाउंडेशन और स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वधान से निशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का आयोजन बुधवार (10- फरवरी) किया जाएगा।
जिसमे स्वास्थ्य विभाग के डाॅ आशीष शर्मा (खण्ड चिकित्सा अधिकारी) के मार्गदर्शन से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा।
जिसमे डाॅ उमेश मिर्झा, सैयद रिजवान अहमद, आर एस शांडिल्य, प्रेम कुमारी, रूबी वर्मा और रिलायंस फाउंडेशन के प्रोजेक्ट मैनेजर मिथलेश साहू , प्रोग्राम सपोर्ट डायमंन सिंह साथ ही सरपंच लोकेश साहू ग्रामवासी उपस्थित होंगे।
