? ब्यूरो रिपोर्ट विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद
देवभोग : गरियाबंद अॉल इंडिया युथ कांग्रेस वर्कस कमेटी (AIYCWC) के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश अनंत एवं प्रदेश महामंत्री जयसन नागेश के निर्देशानुसार AIYCWC गरियाबंद ग्रामीण जिलाध्यक्ष मुकेश बिसी एवं जिला महामंत्री गौतम कुमार साहू ने जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए गरियाबंद जिला सह-सचिव की नियुक्ति की। इनमें देवभोग से अशोक कुमार को गरियाबंद जिले से जिला सह-सचिव पद पर नियुक्त किया है।
अशोक कुमार ने इस नियुक्ति पर अॉल इंडिया युथ कांग्रेस वर्कस कमेटी (AIYCWC) के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश अनंत, प्रदेश महामंत्री एवं गरियाबन्द जिला प्रभारी जयसन नागेश, शहर जिलाध्यक्ष उमेश ध्रुव, ग्रामीण जिलाध्यक्ष मुकेश बिसी का धन्यवाद ज्ञापित किया तथा उन्होंने news24 कैरेट
संवाददाता को कहा कि वो इसी तरह पार्टी के लिए समर्पित होकर काम करते रहेंगे और अपनी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाएंगे अशोक ने news24 को बताया कि संगठन के पदाधिकारियों ने मुझे जो जिम्मेदारी दी गई है उनका मैं निर्वहन पुरी जिम्मेदारी निष्ठा एवं पार्टी संगठन के नियमों को अपना कर्तव्य समझकर निभाउंगा.
अशोक कुमार की इस नियुक्ति से गरियाबन्द जिले में खुशी की लहर छा गई है,
देवभोग ब्लाक अध्यक्ष भूपेन्द्र मांझी, महामंत्री अरुण सोनवानी,गरियाबन्द युवा कांग्रेस महासचिव सिद्धार्थ निधि, वरिष्ठ कांग्रेसी वासुदेव बिसी, टिकेन्द्र बिसी, देवभोग एनएसयूआई ब्लाक अध्यक्ष महेश कुमार नागेश,महासचिव युवराज मांझी, दिपक तिवारी,आर.के.नागेश, तिरन नायक, तिरनाथ शंकर नागेश बनबिहारि बिसी,निरंजन, पंकज बिसी एवं समस्त कांग्रेसीयों ने बधाई देते हुए खुशी जाहिर किया
