- ग्रामीणों में भारी आक्रोश, कहा दोषियों पर ठोस और सख्त कार्यवाही किया जाय
- 25 मजदूरों की 150 हाजरी का 28500 रूपये गबन की राशि को जनपद कार्यालय पाटन में जमा किया
पाटन। विकासखंड के ग्राम पंचायत मटँग में उपसरपंच और मनरेगा मेट द्वारा बिना फर्जी रोज़गार गारन्टी चले ही फर्जी मस्टरोल बनाकर गांव के लगभग 25 मजदूरों के खाते में राशि ड़ालकर मजदूरों से पैसे का मांग कर,अवैध वसूली कर रहे थे। इस सम्बंध में अक्रोशित ग्रामीणजनों ने पाटन एसडीएम व पाटन सीईओ को पपत्र सौप कर फर्जी मस्टरोल बनाने वाले उपसरपंच व मेट पर कार्यवाही किये जाने की मांग किये थे । जिस पर सोमवार को जनपद कार्यलय पाटन से असफर जांच पर पहुँचे थे।
गौरतलब हो की मटँग में 29 दिसंबर तक रोजगार गारंटी मनरेगा का काम चला,और 30 दिसंबर से रोजगार सहायक अपने अनिश्चितकालीन हड़ताल में चले गए। जिससे गांव में मनरेगा कार्य बन्द हो गए । वही सरपँच श्रीमती ड़ेगेश्वरीरमेश वर्मा भी नए साल से अपने परिवार के साथ बाहर घुमने चले गए। इस बीच गांव के उपसरपंच सतीष कुमार कौशिक व मेट अशोक साहू मिलकर 30 दिसम्बर से लेकर 4 जनवरी तक का मोंटू साहू, सागर बाई साहू ,सन्तोष सारथी,इन्द्राणी निर्मलकर,द्वारिका साहू, सोना बाई,विद्या बाई साहू,दुर्गा बाई,सुनीता बघेल,दुलारी बाई साहू सहित अन्य लगभग 25 मजदूरों का फर्जी मस्टरोल बनाये,जिससे उक्त 25 मजदूरो के खाते में 150 हजारी के हिसाब से 28500 रुपये का राशि आ गया। जिसके बाद उपसरपंच सतीष कौशिक व मेट अशोक साहू द्वारा सभी मजदूरों से खाते में पैसा डलवाये है,इस कारण तुम लोग हमें पैसा दे करके मांग करते हुए घर घर जाकर अवैध वसूलीकर दस्तखत करने लगे। जिस पर ग्रामीण मोंटू साहू से सतीश कुमार व अशोक द्वारा पैसे का मांग करने पर मोंटू साहू अक्रोशित हो गए व पैसा देने से इंकार कर दिए ,जिसके बाद यह बात पूरे में गाँव में संशनी हवा की तरह फैल गया,जिससे पुरे गांव में आक्रोश का माहौल बना हुआ है।
वही मटंग सरपँच श्रीमती डेगेश्वरी वर्मा ने बताया कि मैं 5 जनवरी को गांव में वापस आया तब मुझे इस बात की जानकारी हुए।जिससे अक्रोशित ग्रामीणों ने पाटन एसडीएम विनय पोयम व जनपद सीईओ मनीष साहू को ज्ञापन सौंपकर मामला की जांच कर उपसरपंच सतीश कौशिक व मेट अशोक साहू के पर उचित कार्यवाही किये जाने की मांग बीती दिनों किये थे।
• जाँच अधिकारी पहुंचे मटंग पंचायत भवन
आज जनपद कार्यलय पाटन से तकनीकी जनपद अफसर सहायक श्रीमती आभा शर्मा व सहायक यांत्रिकी लेखा परीक्षण अधिकारी सुरेश कुमार सोनी गांव के पंचायत भवन में पहुँचकर ग्रामीणों ,सरपँच व अन्य पँचायत प्रतिनिधियो के उपस्थिति में मामला का जांच किये। जिस पर उपसरपंच व मेट द्वारा फर्जी मस्टरोल बनाकर ग्रामीणों जे खाते में पैसा डलवा कर पैसा मांग किये जाने का बात स्वीकार किये व माफीनामा पत्र अफसरो को सौंपे।साथ ही फर्जी रूप से मजदूर के खाते में 28500 रुपये को डलवाये राशि को स्वयम से उपसरपंच व मेट द्वारा शासन को सौंपा गया।
• ग्रामीणों में आक्रोश,दोषियों पर सख्त कार्यवाही की मांग
पंचायत भवन में उपस्थित ग्रामीणों ने सख्त कार्यवाही की मांग की है ! इसके पश्चात ग्रामीण शान्त नही हुए व अफसरो को पुनःपत्र लिखकर उपसरपंच व मेट पर उचित कार्यवाही किये जाने की मांग किये।
श्रीमती आभा शर्मा तकनीकी सहायक जनपद पाटन ने बताया की ग्रामीणों के मांग पर जांच में पहुँचे थे।मामले की जांच ग्रामीणों के उपस्थिति में किया गया। जिसे जनपद सीईओ को सौपा जाएगा और आगे की कार्यवाही किया जायेगा !
मौके पर मटंग सरपँच श्रीमती डिगेश्वरी वर्मा,पँचायत सचिव दीप्ति चन्द्राकर ,रोज़गार सहायक बेदराम बारले, धर्मेद्र बंछोर,हल्लु साहू ,तेनसिंग निर्मलकर, राकेश चन्द्राकर,हितेश वर्मा,दाऊ लाल साहू, द्वारिका साहू,रोशन सारथी, टीकम ठाकुर,मोटु ठाकुर,चंद्रकेतु यादव,राजा हलवाई,नरेश निर्मलकर सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे !
