मैत्री विद्या निकेतन पाटन के पालक संघ ने अधिक फीस लेने की जानकारी बीईओ को दी

पाटन।मैत्री विद्या निकेतन पाटन के पालक संघ की ओर से प्रतिनिधि मंडल सदस्यों ने विकासखंड शिक्षा अधिकारी पाटन टी.आर.जगदल्ले से मुलाक़ात किया। पालक संघ को बताया गया कि बिलासपुर हाईकोर्ट के आदेशानुसार कोई भी प्राइवेट स्कूल वार्षिक फीस वसूल नहीं करेगा। केवल ट्यूशन फीस ले सकते हैं। पालकों ने शिक्षा अधिकारी को अवगत कराया कि पिछले गुरुवार को सभी पालकों का देवांगन भवन पाटन में बैठक रखा गया था सभी पालक विगत सत्र में हुए ऑनलाइन पढ़ाई से असंतुष्ट थे बच्चों का बौद्धिक विकास नहीं होना बताया सभी पालक पूरा ट्यूशन फीस देने तैयार नहीं हैं पालकों की ओर से मैनेजमेंट को ज्ञापन सौंपा जिसमे फीस की 70 फ़ीसदी राशि कम करने की बात कही, जिसके जवाब में स्कूल मैनेजमेंट ने गुरुवार 11फरवरी को पालकों के प्रतिनिधि मंडल को आमंत्रित किया हैं।
शिक्षा अधिकारी ने बताया कि संस्था ट्यूशन फीस की पूरी राशि जमा करने दबाव नहीं बना सकता, कोरोना काल में संकट एवं आर्थिक नुकसान की स्थिति के मद्देनज़र मासिक फीस की राशि तय करने पालक एवं स्कूल प्रबंधन बीच का रास्ता निकाल सकते हैं।
पालक प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से संदीप कश्यप, हर्ष भाले, आर डी चौहान, लेखराम वर्मा, संगीता वर्मा, खुशबू सिन्हा, वरुण साहू उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *