पाटन।विधानसभा के ग्राम खम्हरिया(डंगनिया) में श्री रामचरित मानस गान प्रतियोगिता में पहुंचे क्षेत्र के जनप्रतिनिधि अशोक साहू उपाध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग, प्रभु श्री रामचंद्र के दरबार में पूजा अर्चना कर क्षेत्रवासियों की खुशहाली की कामना किए, इस अवसर पर अशोक साहू ने सभा को संबोधित करते हुए कहा मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम श्री हरि विष्णु के दस अवतारो में से सातवें अवतार थे, बारह कलाओं के स्वामी श्रीराम का जन्म लोक कल्याण और इंसानो के लिए एक आदर्श प्रस्तुत करने के लिए हुआ था, श्रीराम को हिन्दू धर्म के महानतम देवताओं की श्रेणी में उनकी गिनती होती है, वे करुणा, त्याग और समर्पण की मूर्ति माने जाते है, मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान प्रभु श्री रामचंद्र का जीवन युगो युगो तक मानव जीवन के लिए, हम सबके जीवन निर्माण के लिए प्रेरणादायक रहेगा, जिस प्रकार प्रभु रामचंद्र जी अपने जीवन में सत्य के मार्ग पर चलकर मानवीय मूल्यों का रक्षा किया, अधर्म पर धर्म की विजय, असत्य पर सत्य की विजय उन्होंने प्राप्त किया, प्रभु श्री राम सबके हैं समूचा विश्व में रचे बसे हैं प्रभु श्री राम नाम की महिमा, और उनके जीवन का सम्पूर्ण गुण, कर्मपरायणता, धर्मपरायणता, उनका सम्पूर्ण जीवन दर्शन की महिमा अनंत है, अपार है, उसको शब्दों में वर्णित करना उनका जीवन का बखान करना असंभव है।
इस अवसर पर मीरा सिन्हा जनपद सदस्य, उषा नरेंद्र वर्मा सरपंच, चोवा सिन्हा, गैंद सिन्हा, तोरण सिन्हा, सुनील सिन्हा, भीषण साहू, डोमेश मढ़रिया, सोहन वर्मा, नीरज वर्मा, रूपेंद्र निषाद, विश्राम सिंह वर्मा, कमलेश साहू, नरेश देवांगन, इंद्रेश्वर सिन्हा, भीषण साहू, डिकेश साहूसहित ग्रामीण जन एवं कांग्रेस कार्यकर्ता गण प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीरामचन्द्र जी हम सबके कण कण में बसे है-अशोक साहू
