गरियाबंद DFO के निर्देश पर वन विभाग की कार्यवाही से तस्करो में हड़कंप… 20 दिनो मे वन विभाग ने पांच बड़ी कार्यवाही की, सागौन साल के पल्ला के साथ छापेमारी मे भरमार बंदूक और वन्यप्राणीयो का शिकार करने का फंदा किया बरामद

? ब्यूरो रिपोर्ट विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद

गरियाबंद के डीएफओ मयंक अग्र्रवाल के निर्देश पर वन विभाग के अधिकारी मैनपुर और देवभोग क्षेत्र मे इन दिनो सक्रिय हो गये है और लगातार छापेमारी से अवैध कार्य करने वालो मे हड़कंप मची हुई है, वन परिक्षेत्र इंदगांव देवभोग परिक्षेत्र मे वन परिक्षेत्र अधिकारी नागराज मंडावी के नेतृत्व मे वन विभाग की टीम लगातार छापामारी करते हुए पिछले 20 दिनो के भीतर पांच बड़ी कार्यवाही की है जिसमे लाखो की अवैध लकड़ी तस्करी का जाखिरा वन विभाग ने जहाॅ बरामद किया है वही वन्यप्राणियो के शिकार करने के लिए लगाये गये फंदे एवं दो भरमार बंदूक भी प्राप्त करने मे वन विभाग ने सफलता हासिल किया हैमिली जानकारी के अनुसार गरियाबंद जिले में इस समय वन विभाग की सक्रिय है. वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों ने बीते 20 दिनों में इंदागांव देवभोग वन परिक्षेत्र में पांच बड़ी कार्रवाई कर चुकी है।

गरियाबंद डीएफओ मयंक अग्र्वाल
फिर एक बार अवैध लकड़ी भंडारण की सूचना पर छापेमारी कार्रवाई करते हुए अवैध लकड़ी, जंगली जानवरों के शिकार करने के लिए रखे गए हथियार और फंदा बरामद किया है, दरअसल ओडिसा सीमावर्ती इलाके में तस्करों की सक्रियता की भनक लगते ही गरियाबंद डीएफओ मयंक अग्रवाल ने देवभोग रेंज को अलर्ट मोड पर रखा हुआ है. लिहाजा अवैध वन तस्करों के खिलाफ देवभोग वन परिक्षेत्र अधिकारी नागराज मंडावी ने अभियान छेड़ा हुआ है. साहसखोल बिट के दाबरीभांटा निवासी लुद्रो सिंह के घर में अवैध लकड़ी चिरान होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद वन परिक्षेत्र अधिकारी नागराज मंडावी ने वन अमला के साथ छापेमारी करते हुए घर से 10 हजार कीमत के 8 नग सागौन स्लीपर, छिपा कर रखे दो भरमार बंदूक, दो नग आरा और जंगली जानवरों के लिए तैयार किए गए तार के कई फंदे भी जब्त किया. रेंजर नागराज मंडावी ने बताया कि जब्त सभी सामानों से लगातार वन्य प्राणियों का शिकार करने की संभावना है.
लकड़ी, आरी और जाली को वन अधिनियम के तहत जब्त कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. भरमार की सूचना पुलिस को दिया जा रहा है।
पूर्व मे चार बड़ी कार्यवाही मे लाखो की कीमती लकड़ी जब्त
ज्ञात हो कि बीते 20 दिनों में वन विभाग ने तस्करों के खिलाफ 4 बड़ी कार्रवाई की है. गिरसूल निवासी अश्विन ठाकुर के घर से 1 लाख 9 हजार कीमती इमारती, टेमरा में बलिहार सिंह के घर से 1 लाख 65 हजार कीमती 65 नग सागौन चिरान, सरगीगुडा निवासी हलधर के घर में छापेमारी कर 76 हजार के 34 नग सागौन और गंगराज पुर में गंगाधर सोनी के घर से 1 लाख 75 हजार रुपए कीमती इमारत लकड़ी को जब्त कर तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *