? संवाददाता तेनसिंह मरकाम गरियाबंद
गरियाबंद जिले में जंगलों की हो रही अंधाधुन कटाई व तस्करी का है खबर बीती रात का है डूमाघाट समीप रास्ते में एक बड़ा लकड़ी का गोला देखा गया है अंदेशा जताया जा रहा है कि कोई बड़ा तस्करी का गैंग रात में तस्करी कर रहा था पर किसी कारणवश नाकामयाब रहा जिसके चलते गोला को रात में रोड के ऊपर छोड़ कर फरार हो गया
खबर गरियाबंद जिले की मैनपुर विकासखंड अंतर्गत डूमाघाट से आ रही है जहां बीती रात में किसी अज्ञात तस्करी गैंग के द्वारा ( लकड़ी का गोला ) बड़ा सा गोला को तस्करी कर रहे थे लेकिन तस्करों का यह मुहिम काम ना आया पूर्णता नाकामयाब रहे जिसके चलते तस्कर लकड़ी का गोला छोड़कर भाग निकले
डूमाघाट में मिला ये लकड़ी का गोला लगभग 5 से 6 फीट लंबा है और काफी बड़ा है अगर कीमत में इसकी आंकी जाए तो यह करीब है 10 से ₹20000 आंकी गई है गांव वालों की माने तो अक्सर इन इलाकों में लकड़ी का तस्करी कर रहे लोगों को देखा जाता है जो कि बाहर कोई दूसरे गांव के होने का अंदेशा जताया जा रहा है गांव वाले ने news24 संवाददाता को बताया कि इस रोड पर बैलों के माध्यम से जंगलों में जाकर बांधकर बड़े-बड़े लकड़ी की कटाई किया जा रहा है और रात होते ही बैलों के जरिये जंगल से नीचे उतारा जाता है और रातों-रात ही बड़ी चालाकी के साथ लकड़ी के गोला को एक गांव से दूसरे गांव पहुंचा दिया जाता है या बॉर्डर पार कर दूसरे राज्य ले जाया जाता है और इस तरह से रातों रात में ही लाखों का सौदा तस्करों द्वारा करते हैं उदंती जंगल में रोड किनारे भले ही आप लोगों को बड़े बड़े पेड़ नजर आ रहे हो लेकिन जब आप अंदर जाएंगे तो हकीकत पता चलेगा उदंती अभ्यारण के अंतर्गत आने वाली क्षेत्र इंदागांव देवभोग अमलीपदर इन इलाकों में इन दिनों लकड़ी का तस्कर अधिक देखा जा रहा है
जंगल विभाग ने चुस्ती फुर्ती दिखाकर पिछले कुछ दिनों में कई अवैध लकड़ी तस्करों को गिरफ्तार किया है मुखबिरों से जानकारी लेकर घर घर जाकर अवैध लकड़ी को बरामद किया है और कार्रवाई कर केस भी दर्ज कराया गया है तो वहीं आज के इस खबर के अनुसार ऐसे कई मामले हैं जो कि रात के अंधेरों में लकड़ियों की हेराफेरी किया जा रहा है इस तरह से बीच रास्ते में इतने बड़े गोला का पाया जाना इशारा करता है कोई बड़ा तस्करी गैंग होने का जिनका यह गैर कानूनी गतिविधि रोजाना यही काम करता रहता होगा
