दुर्ग। छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ, के वार्षिक कैलेण्डर 2021 का विमोचन, शंकर वराठे प्रांताध्यक्ष(AEPCT) एवं श्री एस एन कामडे विभागाध्यक्ष सिविल ने संयुक्त रूप से किया।
छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के जिला शाखा सचिव, हर्षवर्धन श्रीवास्तव ने बताया कि, शासकीय कर्मचारी संघ के वार्षिक कैलेण्डर का विमोचन, प्रदेश स्तर, संभाग स्तर एवं जिला स्तर पर किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज छत्तीसगढ़ इंजीनियरिंग एवं पॉलिटेक्निक कॉलेज राजपत्रित अधिकारी संघ के प्रांताध्यक्ष शंकर वराठे एवं श्री एस एन कामडे विभागाध्यक्ष सिविल के कर-कमलों से संयुक्त रुप से शासकीय कर्मचारी संघ के वार्षिक कैलेण्डर का विमोचन शासकीय पोलीटेक्निक दुर्ग में कराया गया।
संघ के जिला शाखा सचिव, श्रीवास्तव ने आगे बताया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष विजय झा, कार्यकारी प्रांताध्यक्ष अजय तिवारी, जिला अध्यक्ष विजय लहरें है, जिनका मार्गदर्शन एवं सहयोग मिलता रहता है। शासकीय पोलीटेक्निक दुर्ग में कार्यरत श्री नवीन गुप्ता कार्यालयीन सचिव है। कर्मचारियों की 14 सूत्रीय मांगों में सभी संगठनों एवं सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया तथा मांगों पर शासन ने सकारात्मक पहल कि है। जिसके लाभ जल्दी ही कर्मचारियों एवं अधिकारियों को मिलेगा।विमोचन कार्यक्रम में प्रांताध्यक्ष शंकर वराठे, विभागाध्यक्ष श्री एस एन कामडे, छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जिला शाखा दुर्ग सचिव श्री हर्षवर्धन श्रीवास्तव, श्री विवेक वर्मा, श्री नवीन गुप्ता आदि उपस्थित थे।
छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ, के वार्षिक कैलेण्डर 2021 का विमोचन
