मैनपुर: पथर्री में दस दिवसीय क्रिकेट स्पर्धा के समापन में शामिल हुए जिला पंचायत उपाध्यक्ष

? ब्यूरो रिपोर्ट विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद

मैनपुर- विकासखंड मैंनपुर के पथर्री में दस दिवसीय क्रिकेट स्पर्द्धा के समापन समारोह में मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष क्रिकेट व खेल के लोगप्रिय संजय नेताम सम्मिलित हुए तथा अंतिम पड़ाव क्रिकेट फाईनल मैच का लुप्त भी उठाए,जो भाटीगढ़ व मोगराडीह के मध्य खेला जा रहा था,जिसमे मोगराडीह टीम विजेता रही।विजेताओं व उपविजेता टीमों को पुरस्कृत कर उपाध्यक्ष नेताम ने सम्बोधित किए कि देश व राज्य के ग्रामीण इलाकों में क्रिकेट व अन्य खेलो के लिए इस तरह का आयोजन सराहनिय है जिसमें युवाओं को सही मंच व खेलों के माध्यम से नैतिक व्यहवार,व भाईचारे की सिख मिलती हैं, युवाओ को खेल के प्रति अपनी निश्चित सहभागिताए बढ़ानी चाहिए।

जनपद सदस्य डागेश्वर ने कहा कि लगातार खेलो के आयोजनों से खेल प्रतिभागियों को सहयोग मिल रहा है,क्षेत्र के खिलाड़ीयो का निखार ऐसी आयोजनों से होती हैं।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जनपद सदस्य प्रतिनिधि देवीसिंह कमलेश,लीला बाई नेताम उपसरपंच बोइरगॉव,वरिष्ट कांग्रेस कार्यकर्ता हरिश्वर पटेल,गूँजेश कपिल,अजय दिवान,राहुल निर्मलकर,जय लाल ,ठाकुर राम,लखन कुमार, दिनेश,डोमार सिह, गौतम कुमार,श्रीराम, गोविंद ध्रुव, सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।खेलप्रेमी व अन्य खेलों के लिए हरसम्भव सहयोगी जिला उपाध्यक्ष संजय नेताम जी ने दोनों टीमों को भविष्य में अच्छे प्रदर्शन की ढेरों बधाई व शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *