भाजपा कुम्हारी मंडल ने पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्य तिथि मनाई

कुम्हारी. भाजपा कुम्हारी मंडल  द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्य तिथि एवं समर्पण दिवस कार्यक्रम वार्ड क्रमांक 15 दुर्गा मंच में मनाया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ भारत माता, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैल चित्र में टीका लगाकर दीप प्रज्वलित किया गया।  इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से  राकेश पांडेय (वरिष्ठ भाजपा नेता कुम्हारी) , पी.एन. दुबे मंडल अध्यक्ष कुम्हारी  लोकेश साहू पार्षद वार्ड क्रमांक 19, श्रीमती रागिनी निषाद पार्षद वार्ड क्रमांक 15,  ओंकार मारकंडे पार्षद वार्ड क्रमांक 22,  राजू निषाद पूर्व पार्षद, श्रीमती सुनीता कुर्रे महिला मोर्चा अध्यक्ष कुम्हारी मंडल, श्रीमती गायत्री गोस्वामी , उधोराम साहू,  मनोज पटेल,  घनश्याम सिन्हा , सुश्री खिलेश्वरी ठाकुर, श्रीमती सुहद्रा एवं कार्यक्रम का संचालन  इमरान रिजवी कर रहे थे। इस कार्यक्रम में लोकेश साहू, राकेश पांडेय,  राजू निषाद  ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय  की जीवनी पर प्रकाश डालकर उनके एकात्म मानववाद एवं जनसंघ के विषयों के बारे में अपने विचार रखें। कार्यक्रम का समापन मंडल अध्यक्ष पी.एन. दुबे  के द्वारा किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *