दबा बल्लू कहने से इंकार किया तो युवक की कर दी जमकर धुनाई

रायपुर / ‘दबा बल्लू’ ये शब्द जितना पढ़ने सुनने या बोलने में जितना सरल और छोटा सा लग रहा है, पर छत्तीसगढ़ के कई गांवों में उतना ही मुसीबत बना हुआ है, अब आप ये सोच रहे होंगे कि ‘दबा बल्लू’ कहना कैसे मुसीबत बन सकता है तो सुनिए . वही कल आरंग के बनरसी में मड़ई मेला के दौरान ‘दबा बल्लू’ नहीं कहने पर एक युवक की जमकर धुनाई हो गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रायपुर से लगे आरंग के बनरसी में मड़ई मेला के दौरान इसी बात को लेकर पांच लोगों ने एक युवक को जमकर पीटाई कर दी,मामले में पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक मड़ई आए युवक से दबा बल्लू बोलने के लिए कह रहे थे और उसके इनकार करने पर आरोपियों ने उसे जमकर पीटाई कर दी ,जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस में जाकर इसकी शिकायत कर दी ,युवक की शिकायत पर पुलिस ने पाचों आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर आगे का कार्यवाई शुरू कर दी है ..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *