युवाओं को रोजगार देने के मामले में मोदी का यह बजट पूरी तरह से असफल – पंकज मांझी

? संवाददाता कृष्ण कांत त्रिपाठी गरियाबंद

मैनपुर – अमलीपदर युवा कांग्रेस अध्यक्ष पंकज मांझी ने केन्द्रीय वित्त मंत्री द्वारा संसद में पेश किए गए वर्ष 2021-22 के बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए नाराजगी जताई है। अमलीपदर ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष पंकज मांझी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि केन्द्र सरकार का यह बजट न केवल निराशाजनक हैं अपितु देश के लोगों के भविष्य को और अधिक असुरक्षित बनाने वाला है सरल भाषा में कहे तो केंद्र सरकार का यह बजट घर फूंक कर तमाशा देखने वाली कहावत को चरितार्थ करने वाला है इसमें बरसों की तपस्या से बनाये गए संस्थानों को बेचने की बात कर रुपया इकट्ठा करने की बात कही गयी हैं। उन्होने कहा कि सरकार रेलवे, एयरपोर्ट को बेचना चाहती है और गेल, इंडियन ऑयल एचपीसीएल की पाइपलाइन को भी अपने पसंद के कॉरपोरेट को देना चाहती हैं और आमजनो को ठगा जा रहा रहा है यह सरकार केवल कॉरपोरेट वर्ग की हितैषी सरकार है और किसान और मध्यमवर्ग इनकी प्राथमिकता में ही नहीं हैं। श्री मांझी ने आगे कहा कि युवाओं को रोजगार देने के मामले में भी यह बजट पूरी तरह से असफल साबित हुआ है न तो रोजगार का अवसर दिया जा रहा है और न ही बेरोजगारी दूर किया जा रहा है बल्कि केन्द्र की मोदी सरकार को हमारे छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सीख लेने की जरूरत है छत्तीसगढ़ में भाजपा शासन की अपेक्षा में कांग्रेस शासन काल मे बेरोजगारी दर घटी है युवा वर्ग भूपेश बघेल के कुशल नेतृत्व से हर्षित है भूपेश बघेल के नेतृत्व में लगातार छत्तीसगढ़ राज्य विकास की पटरी पर दौड़ रहा है ग्रामीण अर्थव्यवस्था भूपेश बघेल के योजनाओं के सफल क्रियान्वयन से लगातार बढ रहा है। उन्होने बजट पर कड़ी नाराजगी जताते इस पर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *