खेलों से लोगों के बीच आपसी भाई-चारे की भावना बढ़ती हैं एवं सौर्हादपूर्ण माहौल निर्मित होता है

? ब्यूरो रिपोर्ट विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद

मैनपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत फरसरा में 10 दिवसीय क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में आयोजित क्रिकेट मैच के समापन के मौके पर अमलीपदर ब्लाक इकाई कांग्रेश कमेटी अध्यक्ष ललिता यादव ,जनपद सदस्य -भुमिलता यादव,जनपद सदस्य – वेदमती यादव ‘ सरपंच – धनमती सोम, मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान ग्रामीणों के द्वारा अतिथियों का जोशिला स्वागत किया गया। उन्होंने खिलाडियों को उत्साहवर्धन करते हुए विजेता टीम अमलिपदर को 21000 रु.एवं उपविजेता टीम गोड़ियारी को 11000 रु. पुरूस्कृत किया।
इस दौरान मुख्य अतिथि ललिता यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि एक जीत से ना कोई सिकंदर होता है और ना ही एक हार से कोई फकीर होता है। जो हारता है, वही जीतता है। खेल में हार-जीत लगा रहता है इसलिए घबराने की बात नहीं है। मान लो तो हार है और ठान लो तो जीत है। हारने वाला तब रुकता है, जब वह थक जाता है और विजेता तब रुकता है, जब मंजिल पा जाता है। खिलाडियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल में हार जीत लगी रहती हैं। दोनों टीमों ने मैच के दौरान अच्छा खेल का प्रदर्शन किया है। जीवन में खेलों का बडा महत्व है। खेलों से लोगों के बीच आपसी भाई-चारे की भावना बढ़ती हैं एवं सौर्हादपूर्ण माहौल निर्मित होता है।
इस अवसर पर कार्यक्रम की ग्राम पंचायत फरसरा के सरपँच धनमति सोम ,विशेष अतिथि उप सरपंच चैतन धुर्व ,अतिथि रूपसिंह विशी , विघाधर पुजारी, अमर सिंह, जलधर राजेन्द्र मरकाम , उमंशकर मरकाम, सोवन यादव, कीगर यादव, श्याम सोरी , छवीकुमार सोरी, राजेन्द्र सोरी, शेखर मरकाम , धरवंद सोम, तिलक यादव, विष्णु मरकाम सहित ग्रामवासी ओर अनेक क्रिकेट प्रमी उपस्थिति थे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *