अमलीपदर क्षेत्र डुमाघाट क्रिकेट प्रतियोगिता में हरदीभाटा विजयी रहा… जो हारता है वह सीखता है हार से जीतने का मार्ग प्रशस्त होता है-गिरीश गुप्ता

? ब्यूरो रिपोर्ट विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद

मैनपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत डुमाघाट में 10 दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन फाईनल मुकाबला एवं विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण कर किया गया। इस समापन कार्यक्रम में अमलीपदर श्रमजीवी पत्रकार संघ उपाध्यक्ष गिरिश गुप्ता व गोहरापदर उप सरपंच अल्तमस खान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए जहां ग्रामीणों द्वारा अतिथियों का जोशिला स्वागत किया गया। उन्होंने खिलाडियों को उत्साहवर्धन करते हुए विजेता टीम हरदीभाठा मास्टर ब्लास्टर को 21000 रूपयें, उपविजेता टीम कांडसर को 11000 रूपयें एवं तृतीय स्थान पर रहे दरलीपारा की टीम को 5501 रुपयें व शील्ड देकर पुरूस्कृत किया। इस दौरान मुख्य अतिथि अल्तमस खान ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए news24 संवाददाता को कहा कि एक जीत से न कोई सिकंदर होता है और न ही एक हार से कोई फकीर होता है जो हारता है, वही जीतता है खेल में हार-जीत लगा रहता है। श्रमजीवी पत्रकार संघ उपाध्यक्ष गिरिश गुप्ता ने खिलाडियों को संबोधित करते हुए news24 संवाददाता को कहा कि फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों ने मैचे के दौरान अच्छा खेल का प्रदर्शन किया है जीवन में खेलों का बडा महत्व है खेलों से लोगों के बीच आपसी भाई-चारे की भावना बढ़ती हैं एवं सौर्हादपूर्ण माहौल निर्मित होता है। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत डुमाघाट के सरपंच पति सुबरन सोरी, विशेष अतिथि उप सरपंच चेतन ध्रुव, देवान्द राजपुत, लक्षमीनारायाण, आयोजक समिति अध्यक्ष राजु मन्डावी, मनोज सिन्हा, सचिव भागीरथी मरकाम, सदस्य नुरतन धुर्व, परमेश्वर धुर्वा, पदमन नेताम, नेपाल यादव, दुर्बल यादव, कमलु राम, अभिराम, पुनुराम, घासीराम सहित ग्रामवासी एवं क्रिकेट प्रेमी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *