? ब्यूरो रिपोर्ट विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद
देवभोग। प्रेम नागेश ने महात्मा गांधी सहित देश के अमर शहीदों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि देश पर प्राण न्यौछावर करने वाले वीर बलिदानों का ऋण कभी नहीं चुकाया जा सकता भारत की आजादी के लिए महात्मा गांधी के अतुल्य योगदान को याद करते हुए प्रेम ने news24 संवाददाता को कहा कि गांधी जी ने पूरी दुनिया को दिखाया कि निर्भिकता से सत्य और अहिंसा के मार्ग पर डटे रहकर किस तरह बड़ा लक्ष्य हासिल किया जाता है l प्रेम नागेश ने आगे news24 को बताया कि बापू ने भारतीय समाज की बुनियाद को समझा और अंतिम व्यक्ति तक चिंता की राज्य की कांग्रेस सरकार भी गांधी जी के दिखाए गए मार्ग पर चलते हुए काम कर रही है सशक्त इरादों के साथ आगे बढ़ने के लिए बापू के विचार मूल्य हमें सदा प्रेरित करते रहेंगे
