पाटन। अयोध्या श्री राम मंदिर निर्माण को लेकर पाटन अंचल में भी रामभक्तों द्वारा तैयारी जोर शोर से किया जा रहा है। श्री राम मंदिर को लेकर रामदूत एवं भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। मंदिर निर्माण निधि के लिए समर्पण एवं संग्रह निधि अभियान की शुरुआत हो चुकी है। आज उत्तर पाटन के ग्राम अमलेश्वर से जनजागरण यात्रा निकाली गई। जिसमे प्रमुख रूप से प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष मोतीलाल साहू प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
ग्राम अमलेश्वर से रैली की शुरुवात हुई शोभायात्रा डीजे के धुन पर प्रभु श्री राम के जयकारे एवं नारा लगाते हुए पाटन अंचल के विभिन्न ग्रामों में पहुंची। रैली के दौरान रामदूत एवं भक्तों में धन देने का उत्साह पूर्वक देखते ही बन रहा है। अयोध्या में बन रहे राम मंदिर नव निर्माण के लिए गांव में व्यापक जनसमर्थन एवं प्रभु श्री राम के प्रति आस्था दिख रही।
मौके पर प्रदेश भाजयुमो अध्यक्ष अमित साहू,भाजपा विधायक दल के स्थाई सचिव जितेंद्र वर्मा,भाजपा नेता पुरुषोत्तम तिवारी,जिला पंचायत सदस्य मोनू साहू, श्रीमती हर्षा चन्द्राकर, उत्तर पाटन मंडल अध्यक्ष लोकमनी चन्द्राकर,मध्य पाटन मंडल खेमलाल साहू,कैलाश यादव,रवि सिंगौर,पूर्व जनपद सदस्य फेरहा राम धींवर, सोनू साहू सहित अन्य उपस्थित थे।

