? ब्यूरो रिपोर्ट विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद
गरियाबंद। साइबर क्राइम पर लगाम लगाने के लिए पुलिस को भी साइबर के बारे में एक्सपर्ट होना जरूरी है पुलिस विभाग द्वारा इसको लेकर समय-समय पर सेमिनार आयोजित किए जाते है, ताकि फील्ड में काम करने वाली टीम खुद को अपडेट कर सके और साइबर क्राइम का आसानी से खात्मा कर सके
जिला पुलिस साइबर क्राइम से निपटने के लिए खुद को अपडेट कर रही है। इसी कड़ी में एक साइबर क्राइम सेमिनार आयोजित किया गया। सेमिनार में सायबर क्राईम एक्सपर्ट गोविन्द राय द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों के अलावा विवेचक एवं सीसीटीएनएस ऑपरेटरों को सायबर अपराधों से संबंधित एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया सेमिनार पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ
पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभा कक्ष में आयोजित सेमिनार मे समस्त राजपत्रित अधिकारी भी उपस्थित रहे। सायबर क्राइम प्रशिक्षण के दौरान एक्सपर्ट द्वारा विभिन्न प्रकार से होने वाली सायबर फ्रॉड की जानकारी दी गयी। जिसमे ए.टी.एम. फ्रॉड, ऑनलाईन ठगी, सोशल मीडिया में फेक न्यूज, सोशल मार्केटिंग फ्रॉड, आई.पी.डी., फेक कॉल एवं अन्य महत्वपूर्ण बिन्दु शामिल है। सायबर क्राइम एक्सपर्ट द्वारा इस दौरान ऐसे अपराधों में सीज करते समय महत्वपूर्ण ध्यान देने वाली विशेष ट्रिक की जानकारी दी गयी
गरियाबंद पुलिस कप्तान भोजराम पटेल ने सेमिनार को संबोधित किया। उन्होंने अपने उद्बोधन में समस्त थाना प्रभारियों को सायबर क्राईम से संबंधित अपराधों में अधिक रूचि ले कर काम करने निर्देशित किया। इसके अलावा साइबर अपराध के प्रति जन जागरूकता फैलाने के निर्देश भी दिए।
