आंख की परेशानी से जूझ रहा वनभैंसा प्रिंस का अब तक उचित इलाज नही वन सभापति धनमती यादव ने जतायी नाराजगी

? ब्यूरो रिपोर्ट विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद

मैनपुर – उदंती अभ्यारण रेस्क्यू सेंटर में प्रिंस नामक एक वन भैंसा का आंख कई दिनों से खराब होने की खबर लगातार उजागर हो रही है जिसे लेकर विभाग चिंतित व परेशान है। एक और जहां शासन रेस्क्यू सेंटर पर अब तक करोड़ों रुपए पानी की तरह बहाया जा रहा है बावजूद इसके वनभैंसा कई दिनों से आंख की बीमारी से जूझ रहा प्रिंस वनभैंसे का उचित ईलाज नही किया जा सका है जबकि इस मामले मे ढील ढीलाई नही करने वन विभाग को कड़ा निर्देश है वन विभाग द्वारा मामले को गंभीरता से नही लिया जा रहा जिसके कारण राजकीय पशु परेशानियों से जूझ रहा है। आज अभ्यारण क्षेत्र के निरीक्षण में रेस्क्यु सेंटर पहुंची जिला पंचायत सदस्य एवं वन सभापति धनवती यादव ने इस मामले पर विशेष ध्यान देने वन विभाग के अधिकारियो से चर्चा किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने देखा कि एक वन भैंसा सुस्त अवस्था में पड़ा हुआ है जिसके बारे में जानकारी लेने पर पता चला कि इसकी आंखें कई दिनों से खराब है और चलने फिरने में भी परेशानी हो रही है परंतु अभी तक उसका समुचित इलाज नहीं हो पाया है वन भैंसा संरक्षण के नाम पर शासन द्वारा करोड़ों रुपए खर्च किए जा रहे हैं लेकिन इस रेस्क्यू सेंटर एवं वन भैंसों की दयनीय स्थिति देखकर वन सभापति धनवती यादव ने विभाग पर लापरवाही और करोड़ों रुपए के भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया है। वन सभापति धनमती यादव ने बताया कि प्रिंस वनभैंसें के आंख मे हो रही परेशानी को वन अमला गंभीरता से नही ले रहे है वनभैंसे को चलने फिरने में काफी परेशानी हो रही है जिसे विभाग के उच्च अधिकारियों से बात किया गया है व डाॅक्टरो की टीम भेजने कही गयी है। उन्होने बताया कि इस पूरे मामले में जिम्मेदार अधिकारियों का जवाब उनके गैर जिम्मेदाराना रवैये को दर्शाता है राजकीय पशु वन भैंसा की यही स्थिति अत्यंत दयनीय है इस पूरे मामले पर अब वन सभापति धनमती यादव ने विभागीय मंत्री व मुख्यमंत्री से शिकायत करने की बात कही है।
क्या कहते है जिम्मेदारी अधिकारी-
01 वन परिक्षेत्र अधिकारी योगेश रात्रे ने कहा कि वन भैंसा उत्तर उदंती में विचरण कर रहा है जो कि मेरे कार्यक्षेत्र मे नही आता है।
02 वन परिक्षेत्र अधिकारी व रेस्क्यु सेंटर प्रभारी मिलन राम वर्मा ने बताया कि मैने अभी अभी चार्ज लिया है वनभैंसे के संबंध मे पूरी जानकारी लेकर आपको बताता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *