मैनपुर के एकमात्र पेट्रोल पंप में क्षेत्र के युवाओं ने जताया मिलावटी का अंदेशा

? ब्यूरो रिपोर्ट विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद

मैनपुर। तहसील मुख्यालय मैनपुर के मुख्य नेशनल हाईवे मार्ग के किनारे स्थित एकमात्र माँ अंबे पेट्रोल पंप मे क्षेत्र के युवाओं ने मिलावटी का अंदेशा जताया है और इस मामले को लेकर खाद्य विभाग सहित जिला कलेक्टर से मानक के आधार पर जांच करवाने की मांग किये है। ज्ञात हो कि पूरे मैनपुर क्षेत्र में 40 किलोमीटर के दायरे पर मात्र एक ही पेट्रोल पंप होने के कारण हर दिन लगभग 5000 लीटर, पेट्रोल डीजल का खपत होता है पूरे क्षेत्र के दो पहिया चार पहिया वाहन चालक इसी पेट्रोल पंप पर आश्रित है लेकिन कुछ दिनों से पेट्रोल पंप संचालक के द्वारा पेट्रोल डीजल में मिलावटी किए जाने का मामला जोर शोर से क्षेत्र के युवाओं के द्वारा कहीं जा रही है जबकि पेट्रोल पंप संचालक ने उपर से ही ऐसा पेट्रोल आने का हवाला दिया जाता है। माँ अंबे पेट्रोल पंप संचालक से पेट्रोल में मिलावट व कम माईलेज देने की शिकायत करते हुए क्षेत्र के युवाओं वाहन चालको ने पेट्रोल पंप में उपलब्ध फिल्टर पेपर से जांच किए जाने के बाद मामला और ज्यादा तेज हो गया है जिसका पेट्रोल पंप पर उपलब्ध शिकायत पंजी में शिकायत भी दर्ज कराई गई है। पेट्रोल पंप से संबंधित शिकायत के लिए उपलब्ध काल सेंटर में भी शिकायत किए जाने की बात युवाओं के द्वारा बताई गई। पांचवी अनुसूची क्षेत्रों पर स्थित पेट्रोल पंप से क्षेत्र के हजारों आदिवासियों को सहूलियत मिलेगी ऐसा उम्मीद जताया जाने लगा था लेकिन ऐसा फिलहाल स्थानीय पेट्रोल पंप पर नहीं दिख रहा है। क्षेत्र के युवाओं ने कहा कि पेट्रोल पंप संचालक के द्वारा मुनाफाखोरी और अधिक आर्थिक उपार्जन के उद्देश्य से ऐसा किया जाने लगा है वास्तविकता की जांच पड़ताल कराने क्षेत्र के युवाओं ने जिला के जिलाधीश से मांग किया है।

01 इस संबंध में माँ अंबे पेट्रोल पंप संचालक ने बताया कि पेट्रोल में मिलावट की शिकायत मुझे पहले भी मिल चुका है अगर आप लोग चाहेंगें तो अखबार मे छाप सकते है ।

माँ अंबे पेट्रोल पंप संचालक

02 इस संबंध में अपर कलेक्टर जे.आर. चैरसिया ने बताया कि पेट्रोल में मिलावट की शिकायत अभी तक नही मिली है अगर ऐसा है तो निश्चित रूप से आवश्यक जांच किया जायेगा।

जे.आर. चैरसिया, अपर कलेक्टर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *