रामभक्त धर्म रक्षा वाहनी के महिलाओं ने निकाली अयोध्या मंदिर निर्माण के लिए जनजागरण रैली

रानीतराई – धर्म रक्षा वाहनी और रामभक्त महिलाओं द्वारा रानीतराई गायत्री मंदिर से पूजा अर्चना कर अयोध्या में बन रहे भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए भव्य जनजागरण स्कूटी वाहन रैली निकाली गई ,धर्म रक्षा वहानी की संयोजिका श्रीमती मंजूलता अँगारे ,श्रीमती गायत्री यादव, श्रीमती लता जागे, श्रीमती छलिता साहू श्रीमती भगवती साहू, श्रीमती सुअंजना चक्रधारी , श्रीमती झुनिया बाई ,श्रीमती सरोज साहू सहित दुर्ग जिला के जिला संयोजिका ज्योति शर्मा की उपस्थित में रैली रानीतराई अंचल के 10 – 15 ग्रामों का भ्रमण कर रानीतराई, कौही बोरेदा, केसरा ,जरवाय, असोगा ,खर्रा, बरबसपुर ,रेगाकठेरा ,डिडगा , आदि ग्राम पहुँच ग्रामीणो को मंदिर निर्माण में अपना अपना अमूल्य सहयोग प्रदान के प्रभु श्रीरामचंद्र जी के भव्य मंदिर निर्माण में सहभागी बनने का आह्वान किये ,वही समापन भी रानीतराई माता गायत्री मंदिर परिसर पहुच भारत माता जी की आरती के साथ किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *