पाटन में आयोजित तहसील स्तरीय गुरु घासी दास जयंती समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

पाटन। छेरछेरा पुन्नी के अवसर पर पाटन के सतनाम भवन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मुख्यअतिथ्य में तहसील स्तरीय गुरु घासीदास जयंती मनाई गई। दोपहर में गुरु गद्दी पूजन एवं दीप प्रज्वल्लन के साथ आयोजन की शुरुवात हुई। शिक्षा दूत के राजेन्द्र मार्कण्डेय एवं अन्य के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों को भविष्य पढ़ाई पर केरियर गाइडेंस दिया गया। इस के बाद विभिन्न पंथी नृत्य दलों के द्वारा पंथी गीत एवं नृत्य प्रस्तुत किया। केबिनेट मंत्री रुद्र कुमार गुरु ने जय स्तम्भ में पालो चढ़ाया।
मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छेरछेरा पुन्नी के बधाई देते हुए कह मैंने छेरछेरा के मौके पर कांकेर में छेरछेरा मांग कर इकट्ठा किए एक लाख 24 हजार रुपये, इसे हॉस्पिटल के लिए दिया, आप लोगों ने किस तरह से छेरछेरामनाये। उन्होंने सतनाम भवन परिसर में इंटरलॉकिंग और डोम बनाने की घोषणा किये।
केबिनेट मंत्री रुद्र गुरु ने कहा कि सत्य और समानता की रास्ता दिखाया है। उन्होंने सत्य की मार्ग पर चलना सिखाया है। जिस तरह हम जय स्तंभ में सफेद झंडा चढ़ाते है उसी तरफ आप सभी अपने जीवन को साफ रखें। उन्होंने कहा गुरु घासी दास जी की जयंती समारोह 18 से 31 जनवरी तक ही मनाएं।
मंच में कैबिनेट मंत्री कवासी लखमा,केबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष निर्मल कोसरे, राजेन्द्र साहू,महेंद्र वर्मा भी विषेश रूप से उपस्थित थे।
स्वागत भाषण तहसील सतनामी समाज पाटन अध्यक्ष सोहन बघेल ने दिया। मंच संचालन राजेन्द्र मार्कण्डेय ने किया आभार प्रदर्शन शीतकरण महिलवार ने किया।
इनका हुआ सम्मान

कुशल गृहिणी सम्मान-कुमारी बाई बंजारे
बिरसा सम्मान-डॉ प्रकाश गोयल
श्रेष्ठ सतनामी समाज सम्मान-सतनामी समाज चारभाठा
सतनामी गौरव-अमोल दास टंडन
प्रतिभा सम्मान-यामीनी बघेल,चेतना गायकवाड़,रीति गायकवाड़,
कुष्ठ रोग मुक्त हितग्राही सम्मान-अर्जुन बघेल
नवोदय गाइड सम्मान-विद्या चतुर्वेदी
संविधान वितरण-सतनामी समाज बोरवाय

मौके पर ओएसडी आशीष वर्मा,राजेन्द्र साहू, राकेश ठाकुर,राजेन्द्र मार्कण्डेय,अमोल दास टण्डन,ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र वर्मा,पूर्व जनपद अध्यक्ष कौशलिया महिलवार, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष डॉ पार्वती कुर्रे,ललित सिन्हा,दिनेश टण्डन,राजाराम गहिरवार, महेंद्र देशलहरे,चन्द्रिका बारले,ओम टण्डन,बबलू मार्कण्डेय, सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *