गांव-गांव में मना छत्तीसगढ की पारम्परिक त्योहार छेरछेरा पर्व


सेलूद। लोक पर्व छेरछेरा गुरुवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही बच्चे व युवाओं की टोली छेरछेरा मांगने गांव के एक सिरे से निकलकर घर-घर पहुंचेंगे, वहीं अनेक समितियों ने सामूहिक रुप से बाजे बजाकर भी छेरछेरा मांगा । क्षेत्र के ग्राम सेलूद,अचानकपुर,ढौर, छाटा,पतोरा, चुनकट्टा,गोंड़पेंड्री, मुड़पार, महकाखुर्द,मटंग,धौराभाठा, मर्रा ,फेकारी, बोहारडीह, मानिकचौरी, महकाकला सहित पाटन क्षेत्र के सभी गांवों में छेरछेरा पर्व धुमधाम से मनाया गया ।फसल कार्य पूर्णतः की होने के बाद प्रतिवर्ष पौष माह के पूर्णिमा के दिन छेरछेरा त्यौहार मनाया जाता है ।माह के पूर्णिमा के दिन छेरछेरा त्यौहार खासकर ग्रामीण अंचलों में धूमधाम से मनाया जाता है। इसमें ग्रामीण घर के सामने टोकरी में धान लेकर बैठे रहते हैं और छेरछेरा मांगने पहुंचे बच्चों व युवाओं को धान दिया जाता।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *