बलरामपुर। जिले के बलंगी पुलिस ने 63 लाख के गबन के आरोपी महिला सरपंच को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी महिला सरपंच के खिलाफ 17 जुलाई 2020 को जनपद पंचायत वाड्रफनगर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया था। इसमें पंचायत सचिव सीमा जायसवाल व उसके पति के खिलाफ भी गबन का मामला दर्ज किया गया था। बलंगी पुलिस की टीम ने इस मामले में पंचायत सचिव सीमा जायसवाल व उसके पति को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया था, लेकिन महिला सरपंच फरार चल रही थी। आज मुखबीर से सूचना मिलने के बाद बलंगी पुलिस की टीम ने महिला सरपंच को उसके रिश्तेदार के यहां से गिरफ्तार करने में सफलता अर्जित की और अब उसे जेल भेजने की कार्रवाई भी शुरू कर दी है।
