पाहंदा में हुई दर्दनाक सड़क हादसे से क्षेत्र में आक्रोश

पाटन। ग्राम पाहन्दा(परसदा) में शनिवार रात की दरमियान 8 बजे रात को अज्ञात वाहन द्वारा परसदा निवासी युवक दीनबंधु यादव पिता लच्छी यादव को पहंदा रोड में कुचल दिया गया जिससे कि युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।रात्रि होने के कारण सुनसान सड़क होने के कारण से वाहन चालक फरार हो गया ।परसदा के ग्रामीणों को घटना की जानकारी होने पर सभी घटना स्थल की ओर गए ।क्षत विक्षप्त लास को देखकर सभी लोग आक्रोशित हो गए व रात को ही परसदा नाले में वाहनों को रोकने स्टापर लगा दिए गए।व सड़क जाम कर वाहन को पकड़ने एवम पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग कर सड़क जाम कर दिया गया।क्षेत्र में तेज दौड़ती गाड़ियों से खम्हरिया पहंदा परसदा के ग्रामीण बहुत परेशान है।चूंकि सड़क बनने के बाद से बैलाडीला,भानुप्रतापपुर व दल्लीराजहरा से आने वाली चोरी की कच्चे माल को औद्योगिक क्षेत्र टाटीबंध,सिलतरा,उरला आदि में इन्ही रास्तो से लेकर जाया जाता है।व इन्ही गाड़ियों से स्पंज आयरन लोड कर पुनः चोरी छिपे पुनः तेज दौड़ाती गाड़ियों से ले जाया जाता है ।उसी प्रकार क्षेत्र के बिल्डरों द्वारा रेत व मुरम गाड़ियों को भी अधिक तेज गति से चलाया जाता है जिससे कि पूर्व में भी वाहन चालकों को पहंदा में रोककर समझाया जाता रहा है।परंतु लापरवाह चालको के कारण से आज एक बड़ी घटना घट गई।इस घटना में एक परिवार का प्रमुख सदस्य की मृत्यु होने से पूरा परिवार तबाह हो गया।ग्रामीणों का कहना है पीड़ित परिवार को मुआवजा दे व फरार वाहन की सीसी टीवी फुटेज आदि की जांच कर उसकी खोजबीन की जाए। ग्रामीणों ने अन्य वाहनों को रोक कर साफ शब्दों में चेतावनी दी है।यदि इन सड़कों पर चलना है तो अपनी गति को धीमी कर ,बस्ती के अंदर व क्षेत्र में संयमित वाहन चलए अन्यथा कभी भी ग्रामीणों द्वारा तेज गति वाहन चलते पकड़े जाने पर चालक की पिटाई व वाहन को क्षति पहुचने पर स्वयं जिम्मेदार होंगे।समय रहते यदि इस बात पर अमल नही हुई तो आक्रोशित जनता वास्तव में कुछ बड़ी घटना को अंजाम दे सकती है क्योंकि परिवहन विभाग व पुलिस प्रशासन के साथ साथ माइनिंग विभाग को सूचना देते देते कोई अवश्य कार्यवाही नही होने से शासन प्रशासन के प्रति लोगो की नाराजगी अब स्पस्ट देखने को मिलती जा रही है।जो कि अब जनता के आक्रोश के रूप में उभर कर सामने देखने को मिल रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *