राजनादगांव—बर्ड फ्लू प्रदेश में फैलने के कारण पशुधन विकास विभाग और रिलायंस फाउंडेशन द्वारा कुकुट पालन करने वाले किसानो का जागरूकता प्रोग्राम का आयोजन किया गया। जिसमे डॉ ममता मेश्राम पशुधन विकास विभाग से और रिलायंस फाउंडेशन से मिथलेश साहू व ग्राम बालुकोना से किसान उपस्थित थे। डॉ ममता मेश्राम ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बताया की बर्ड फ्लू से नुकसान न हो इसके लिए आपको सावधानी रखनी है। फार्म की साफ सफाई नियमित करे, बाहर से आने वाले किसी भी व्यक्ति को फार्म में प्रवेश ना दे, अति आवश्यक होने पर प्रवेश द्वार पर चुना बिछाये जिसमे पैर रखकर एवं मास्क पहनकर ही अंदर प्रवेश करें, फार्म में काम करने वाले हाथ पैर धोकर ही मुर्गी आवास में प्रवेश करे, मुर्गियों के बीच कार्य करने वाले व्यक्ति खाँसना एवं छीकना नही चाहिए, थुकना नही चाहिए, मास्क पहनकर कार्य करना चाहिए, मुर्गियों को तनाव मुक्त रखना आवश्यक है इसलिए विटामिन सी ,ई,और बी काम्प्लेक्स वाले तरल का उपयोग करे, मुर्गी आवास में सुबह श्याम जाकर हर एक मुर्गी को ध्यान से देखे ,किसी प्रकार के बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर पशुचिकित्सक से संपर्क करें।
साथ ही रिलायंस फाउंडेशन से मिथलेश साहू ने किसानो को संचार माध्यम के द्वारा विभागीय योजनाओं से जुड़ने की रिलायंस फाउंडेशन के निशुल्क हेल्पलाइन नंबर 1800-419-8800 के बारे में बताया।
पशुधन विकास विभाग राजनांदगांव एवं रिलायंस फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित जागरूकता कार्यक्रम
