देवभोग क्षेत्र सिनापाली उपार्जन केन्द्र के निरिक्षण में पहुंचे ब्लॉक अध्यक्ष भूपेन्द्र मांझी

? ब्यूरो रिपोर्ट विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद

गरियाबंद : देवभोग ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष भूपेन्द्र मांझी एवं अॉल इंडिया युथ कांग्रेस वर्कर्स कमेटी के प्रदेश महामंत्री जयसन नागेश ने सिनापली उपार्जन केन्द्र का औचक निरिक्षण किया l उपार्जन केंद्र सिनापली में समर्थन मूल्य पर की जा रही धान खरीदी और उठाव का समीक्षा किया गया व सभी किसानों से निर्धारित समयावधि में धान खरीदी करने के निर्देश दिए गए l इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष ने फ़ड प्रभारी से धान की सुरक्षा एवं बेमौसम बारिश से बचने के लिए तिरपाल और खरीदी की गई धान की मात्रा की जानकारी ली गई l इस दौरान सिनापाली निगरानी समिति प्रभारी सोदर कश्यप ,कैंटपदर सरपंच प्रतिनिधि रथोराम नागेश, AIYCWC ग्रामीण जिलाध्यक्ष मुकेश बिसी, विधानसभा अध्यक्ष शंकर नागेश,एनएसयूआई कार्यकर्ता चितरंजन मांझी, शंकरलाल सोनी (उपसरपंच सिनापाली), जोगेन्द्र नागेश, ,आर के नागेश एवं कान्ग्रेसी सहित किसान उपस्थित थे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *