? ब्यूरो रिपोर्ट विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद
गरियाबंद : देवभोग मुड़ागांव के वार्ड क्र. 19 के रहवासियों को पेयजल के लिए काफ़ी संघर्ष करना पड़ता है | ग्रामीण एक किलोमीटर का सफर तय कर पेयजल लेकर आते हैं | वहीं लंबे समय से वार्ड क्र.19 के ग्रामीणों को इस परेशानी से जूझना पड़ रहा है | वही इस बार मामले की जानकारी लेकर कांग्रेस के एनएसयूआई नेता प्रेम नागेश ने देवभोग एसडीओ अरुण भार्गव को ज्ञापन सौंपकर मामले से अवगत कराते हुए उचित निराकरण किए जाने की मांग की है | जिस पर एसडीओ ने जल्द ही उचित कदम उठाने का आश्वासन भी दिया है |
