भिलाई। न्यू ब्राइट स्पोर्ट्स क्लब कोहका के तत्वावधान में छत्तीसगढ़ स्तरीय बालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शुभारंभ कांग्रेस नेता विजय साहू ने किया। खेल प्रारम्भ होने से पहले सभी अतिथियों द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। गौरतलब हो कि कोहका में विगत 55 वर्ष से यह प्रतियोगिता प्रतिवर्ष आयोजित की जाती है।

पुरुस्कार वितरण इंद्रजीत सिंह हेवी ट्रांसपोर्ट कंपनी के डायरेक्टर, कांग्रेस नेता विजय साहू, धर्मराज शर्मा सहित अन्य अतिथियों द्वारा किया गया। कांग्रेस नेता विजय साहू ने खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य का कामना करते हुए कहा कि सभी खिलाड़ियों कड़ी मेहनत करते रहे।अपने खेल पर लक्ष्य निर्धारित कर खेल भावना से खेले। हार जीत खेल का दो पहलू है। हार से निराश नही होना चाहिए बल्कि कमियों को दूर कर दुगुना उत्साह के साथ मेहनत करने से सफलता जरूर मिलेगी। आप सभी के द्वारा अपने खेल से जिला का अपने राज्य के साथ अपने माता-पिता का नाम रोशन कर रहे है। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार बीएसपी के टीम ने प्राप्त किया व द्वितीय पुरस्कार राजनांदगांव की टीम पीटीएस ने प्राप्त किया । खेल खेल संचालकों ने अपने ग्राउंड के लिए मुख्य अतिथि से वार्तालाप करते हुए खेल ग्राउंड को भव्य रुप से बनाने के लिए योगदान देने का आग्रह किया। इस अवसर पर धर्मराज शर्मा, निशिकांत शर्मा, चन्द्र किशोर साहू, छोटेलाल साहू, विदेशी ठाकुर, दामोदर ठाकुर, गिरवर साहू, भुवन साहू, रुपेन्द्र साहू, परिवेश ठाकुर आदि उपस्थित थे।
